सींग हमेशा जानवरों के सिर पर ही देखने को मिलते हैं। लेकिन अगर किसी इंसान के सिर पर सींग उग आए तो ये देखकर कोई भी चौंक जाएगा। देखिए दुनिया की एकमात्र सींग वाली महिला की तस्वीरें।
चीन में रहने वाले 87 साल की लियांग युहान ही वह महिला है जिनके सिर पर एक सींग उगा हुआ है। लेकिन लियांग का ये सींग पहले से नही था बल्कि धीरे धीरे सिर पर उग आया।
शुरुआती दिनों में लियांग के सिर पर एक मस्सा था। लेकिन धीरे धीरे वह बढ़ता चला गया। ये इतना बढ़ गया कि सींग की तरह नजर आने लगा। डॉक्टर ने इसे एक तरह का ट्यूमर बताया है।
लियांग के माथे पर ये मस्सा पिछले 7 सालों से लगातार बढ़ता जा रहा है और आज इसकी लम्बाई 13 सेंटीमीटर हो गई है।
इस सींग की वजह से लियांग को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। वह रातों को सो नहीं पाती यही नही कभी कभार इस सींग से खून भी निकलने लगता है।