लोग अक्सर बड़े ब्रांड के कपड़ों को खरीदना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को उस कपड़े के साथ ही उस ब्रांड पर भरोसा होता है। लेकिन एक महिला के लिए ब्रांडेड कोट खरीदना महंगा पड़ गया।
न्यूयॉर्क में रहने वाली Cailey Fiesel ने दुनिया के सबसे जाने माने ब्रांड से दो कपड़े खरीदे थे। इसमें से एक कोट को जब cailey बाहर पहन कर गई तो उन्हें लगातार एक अजीब सी स्मैल आ रही थी।
ऑफिस जाने के बाद लोगों ने भी किसी मरे हुए जीव की महक आने की शिकायत की। घर वापस आने के बाद जब cailey ने अपनी ड्रेस को ध्यान से देखा तो कोट की एक तरफ उसे एक सफेद धागा दिखा।
लेकिन वो धागा नहीं था, बल्कि चूहे का पैर था। जबकि इसकी बाकी बॉडी सिलाई से बंद थी।
इसके बाद Cailey Fiesel मामला कोर्ट में लेकर चली गई, क्योंकि इस ड्रेस की वजह से उन्हें सबसे सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।