फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल बड़ी पत्नी ने दिखाई दबंगई, बंदूक की नोक पर काटे पति के कान, देखने वाले हैरान

Thu, 19 Jul 2018 05:06 PM IST
रीता तिवारी
रीता तिवारी Updated Thu, 19 Jul 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
wife cut the ears of her 20 years young husband and doing sexual harassment

20 साल बड़ी पत्नी ने शादी के बाद से ही अपने पति को परेशान कर रखा था। पत्नी अपने पति पर शारीरिक अत्याचार करती थी। आखिर में उसने अपनी बहनों के साथ मिलकर अपने पति के साथ जो किया उसके बारे में जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। यह घटना कोलकाता की है। दरअसल पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर अपने पति के कान ही काट दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पत्नी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू की है। 

wife cut the ears of her 20 years young husband and doing sexual harassment

पति मोहम्मद तनवीर का कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी मुमताज और उसकी बहनें फिलहाल फरार हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 साल के तनवीर ने दो साल पहले पड़ोस में रहने वाली मुमताज से शादी कर ली थी। वह उससे 20 साल बड़ी थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आने लगी थी। सूत्रों क मानें तो मुमताज कथित रूप से रोजाना तनवीर पर शारीरिक अत्याचार करती थी। 

wife cut the ears of her 20 years young husband and doing sexual harassment
crime

तनवीर ने कई बार घर से भागने की कोशिश की लेकिन मुमताज हर बार उसे पकड़ कर घर ले आती थी। तनवीर की मां ने मुमताज से तनवीर को छोड़ने की गुजारिश की थी और इसके बदले में मकान बेच कर उसे काफी पैसा भी दिया था। मुमताज ने पैसे तो ले लिए थे लेकिन उसने तनवीर को नहीं छोड़ा। तनवीर मुमताज के घर में ही रहता था और उसे अपनी मां के पास जाने की भी इजाजत नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wife cut the ears of her 20 years young husband and doing sexual harassment
crime

तनवीर ने आरोप लगाया कि घर से भागने की कोशिश के बाद उसे जबरन पकड़ कर वापिस लाया गया जहां मुमताज ने अपनी बहनों के साथ मिल कर उसकी जबरदस्त पिटाई की। आखिर में उन लोगों ने बंदूक की नोंक पर तनवीर के दोनों काट दिए। उन लोगों ने तनवीर को मरा समझ कर वहीं छोड़ दिया था और फरार हो गई थीं। बाद में पड़ोसियों और तनवीर के घरवालों ने उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया था। 

विज्ञापन
wife cut the ears of her 20 years young husband and doing sexual harassment
demo

फिलहाल तनवीर का इलाज चल रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर तनवीर ने मुमताज से शादी ही क्यों की थी? इस सवाल के जवाब में तनवीर का कहना है कि एक दोस्त ने उसे फंसा कर मुमताज से शादी करने पर मजबूर कर दिया था। तनवीर ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पुलिस में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस तनवीर की पत्नी और उनके बहनों की तलाश कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed