जरा सोचिए, अगर आपका कोई दोस्त या परिजन फेसबुक, ट्विटर या व्हाट्सऐप पर अपनी ऐसी भयानक तस्वीर पोस्ट करेगा, तो आपका क्या हाल होगा! जाहिर है, उनके चेहरे का ऐसा हाल देख आप डर जाएंगे और फौरन उनका हाल पूछने के लिए फोन मिलाएंगे। ऐसा ही कुछ हुआ जब इन्होंने अपनी ऐसी फोटो डाली। जो लोग उन्हें नहीं भी जानते थे, वे भी इसका चेहरा देख कर सहम गए।
फोन पर कर रहा था यह खिलवाड़, बस एक क्लिक और चेहरा हो गया बर्बाद!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगर वह अकेला शख्स नहीं है जिसने ऐसा किया। कई लोग अपनी ऐसी भयानक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इनके चेहरे का यह हाल देखकर तो ऐसा लग रहा है मानो इन्होंने चेहरे पर ही टैटू बनवा लिया हो। मगर सच्चाई कुछ और ही है...
दरअसल, लोगों के बीच इन दिनों चेहरे की अदला बदली का क्रेज चल पड़ा है। इसके लिए बाकायदा मोबाइल ऐप्स भी लॉन्च किए जा चुके हैं। लोग अपने दोस्तों, जानवरों या किसी तस्वीर के साथ अपने चेहरे की अदला बदली कर रहे हैं और ऐप की मदद से नई फोटो तैयार कर उसे पोस्ट कर रहे हैं।
इस ट्रेंड को फेस स्वाइप कहते हैं। मगर कुछ लोग दो कदम आगे निकलने की कोशिश करते हुए अपने टैटू से फेस स्वैप कर रहे हैं। ऐप में चेहरे की जगह उनका टैटू और टैटू की जगह उनका चेहरा बन गया जिसके बाद ऐसी डरावनी फोटो तैयार हुई।