फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा देश जहां बिजली कड़कते ही पेट पकड़ लेते हैं बच्चे, कारण बेहद अजीब...

Mon, 04 Jun 2018 10:20 AM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Why Japanese Kids Hide Belly Buttons During Thunderstorms
Thunder
मां जब भी अपने बच्चे को सुलाती है, तो कहती है, 'सो जा वरना बाबा आएगा और तुझे लेकर चला जाएगा’। बच्चा इसे सच समझकर आंखें बंद करके मां की गोद में सो जाता है। इस तरह की बातें कहकर बच्चों से कुछ भी मनवाना आसान हो जाता है। ऐसा सिर्फ हमारी माओं ने नहीं किया बल्कि अन्य देशों में भी मां, दादी यहां तक कि शिक्षक भी बच्चों को ऐसी कहानियां सुनाकर अपनी बातें मनवाते हैं।


 
Why Japanese Kids Hide Belly Buttons During Thunderstorms
Raijin
जापान में यह ज्यादा चर्चित है। लेकिन यहां बच्चों को सुलाने के लिए नहीं बल्कि किसी और काम के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते ऐसा किया जाता है। जापान में बच्चों को अपना पेट छिपाकर रखने यानी पूरे कपड़े पहनने के लिए ऐसी कहानियां सुनाई जाती हैं। दरअसल, छोटे बच्चे संक्रमण या बीमारी की चपेट में जल्दी आते हैं, इसलिए जापान में मां या दादी बच्चों को 'कामीनारी-सामा' के बारे में बताती हैं। 

 
Why Japanese Kids Hide Belly Buttons During Thunderstorms
Raijin
सिर्फ इतना ही नहीं, बिजली चमकने या तेज हवाएं चलने पर आप वहां के बच्चों को अपने पेट छिपाते भी देख सकते हैं। यह इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें यह कहा जाता है कि अगर वह अपना पेट नहीं छिपाएंगे, तो 'राइजिन', जिसे बिजली और तूफान का भगवान कहा जाता है, वह उनका पेट खा जाएंगे। जाहिर है इससे बच्चे डरते हैं और मां के कहने के अनुसार कपड़े पहनते हैं और अपना ध्यान रखते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Japanese Kids Hide Belly Buttons During Thunderstorms
Japan
जापानी लोग कहते हैं कि बच्चे समझते नहीं हैं कि अपना ध्यान न रखने पर उन्हें बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उन्हें ऐसा कहा जाता है। वहां स्कूलों में शिक्षक भी खासकर यह बच्चों को कहते हैं ताकि वह अपने अभिभावक से दूर भी स्वस्थ और सुरक्षित रहें। 

 
विज्ञापन
Why Japanese Kids Hide Belly Buttons During Thunderstorms
Haramaki
जापान में लोग अपने बच्चों को 'हारामकी' पहनाकर रखते हैं। वह कहते हैं कि ज्यादातर बीमारियां पेट से संबंधित होती हैं, इसलिए मजाक में या ऐसी कहानी सुनाकर वह बच्चों को मना लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed