{"_id":"5a54bcbd4f1c1b40198b5afe","slug":"why-children-wear-open-butt-pants-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में पीछे से छेद वाली पैंट क्यों पहनते हैं बच्चे, दंग रह जाओगे सच्चाई जानकर?","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
चीन में पीछे से छेद वाली पैंट क्यों पहनते हैं बच्चे, दंग रह जाओगे सच्चाई जानकर?
बिजार डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BRUNO MAESTRINI
अगर आप किसी बच्चे को गली, पार्क या शॉपिंग सेंटर में सरेआम उकड़ूं बैठकर शौच कर देखें तो आप क्या सोचेंगे? चीन में ऐसा होते दिखना आम बात है। बच्चों को चलने-फिरने में दिक्कत न हो इसलिए चीन के बहुत से लोग उन्हें एक तरह की पारंपरिक ड्रेस पहनाते हैं, इसे 'कई डांग कू' कहा जाता है। यह एक खास तरह की पैंट होती है जिसके पिछले हिस्से में बड़ा से छेद होता है।
- फोटो : BRUNO MAESTRINI
ये सच है कि पहले की तुलना में अब इनका कम इस्तेमाल होता है लेकिन ये चलन खत्म भी नहीं हुआ है। विदेशियों को इस तरह की पैंट का कोई मतलब समझ नहीं आता। बाहर से आए ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि ये अच्छी आदत नहीं है और इससे बच्चों को परेशानी होती है। ब्राजील से हाल ही में बीजिंग शिफ्ट हुए एक वकील ने बताया कि पिछले हफ्ते मैं बीजिंग के एक महंगे शॉपिंग सेंटर गया था।
फाइल फोटो
मैंने देखा कि वहां एक बच्चा झुककर बैठा है और पॉटी कर रहा है। फिर मैंने उसकी मां को पॉटी उठाते देखा। मैं हैरान रह गया। ये सब बहुत अजीब था। चीन में लोगों का मानना है कि ऐसी पैंट पहनने वाले बच्चे जल्दी वॉशरूम इस्तेमाल करना सीखते हैं। वहीं, डायपर पहनने वाले बच्चों को वॉशरूम जाने की आदत देर से लगती है। अगर बच्चे गलत जगह पर पॉटी करने के लिए बैठते हैं बड़े उन्हें रोकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
चीन में तीन-चार महीने की उम्र से ही बच्चों को बाथरूम में जाना सिखाया जाता है, जबकि पश्चिमी देशों में एक-डेढ़ साल की उम्र से। चीनी बच्चों का यह पहनावा लोगों का ध्यान इस कदर अपनी ओर खींच रहा है कि इंटरनेट पर इस बारे में बात करने के लिए बाकायदा फोरम बनाए जा रहे हैं। इन पैंटों का नुकसान ये है कि आपको जगह-जगह घरों के बार पॉटी करते बच्चे दिखाई देंगे। नतीजन, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और बदबू फैली रहती है जो बीमारियों को जन्म देती है। इस मामले में शहरों के मुकाबले चीन के गांवों की स्थिति ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
दुनिया में इस मुद्दे पर विवाद हो रहा है कि क्या 'कई डांग कू' का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए अच्छा है या नहीं, कहा जा रहा है कि इसके इस्तेमाल से कई टन कूड़े का खतरा कम हो रहा है। कई यूरोपीय देशों में भी अब लोगों से कहा जा रहा है कि वो बच्चों को कपड़े के डायपर पहनाएं। हालांकि अब चीनी डॉक्टर ये मानने लगे हैं कि डिस्पोजेबल डायपर का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा है। बशर्ते उन्हें जल्दी-जल्दी बदला जाए वर्ना बीमारियों का खतरा रहता है। इसके अलावा डायपर के इस्तेमाल को अब स्टेटस सिंबल से जोड़कर भी देखा जाने लगा है।