फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन था वो लड़का, जो बनना चाहता था सैनिक पर अमरीकी विमान चुराया, कुछ देर में क्रैश

Sun, 12 Aug 2018 06:34 PM IST
BBC हिंदी
BBC हिंदी Updated Sun, 12 Aug 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
Who was man Whoever stole american plane
Alaska Airlines - फोटो : bbc
अमरीका के सिएटल एयरपोर्ट से खाली यात्री विमान लेकर उड़ने और उसे एक द्वीप पर क्रैश करने वाले व्यक्ति की पहचान एयरलाइन वर्कर के रूप में सामने आई है। अमरीकी मीडिया के मुताबिक, इस 29 वर्षीय युवक का नाम रिचर्ड रसैल था जो कि एयरलाइन के लिए विमानों को साफ करने और उनमें सामान चढ़ाने का काम किया करता था। बीते शुक्रवार रिचर्ड द्वारा बिना इजाजत के प्लेन ले उड़ने के बाद एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा था। एफबीआई की सिएटल डिविजन के प्रमुख अधिकारी जेय टैब ने बताया था, "अभी इस समय हम ये मान रहे हैं कि एयरक्राफ्ट में केवल वह ही मौजूद था लेकिन हमने अभी तक दुर्घटना स्थल पर जाकर इसकी पुष्टि नहीं की है"। सिएटल एयरपोर्ट से विमान लेकर उड़ने के बाद इस शख्स ने 90 मिनट तक हवा में कलाबाजियां खाईं और इसके बाद केट्रोन द्वीप पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।



 
Who was man Whoever stole american plane
Alaska Airlines - फोटो : bbc
विमान उड़ाने के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से हुई बातचीत में सामने आया है कि वह विमान उड़ाने के अपने करतब को देखकर आश्चर्यचकित था और उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से माफी मांगी। इसके साथ ही उसने एटीसी से बातचीत में कहा कि वह, "एक टूटा हुआ इंसान है" रसैल के परिवार ने अपने बयान में कहा है कि वह एक समर्पित पति, बेटा और बेहतरीन दोस्त था। एक ऑनलाइन ब्लॉग के मुताबिक, रसैल वॉशिंगटन का जन्म फ्लोरिडा में हुआ था और सात साल की उम्र में रसैल का परिवार अलास्का जाकर रहने लगा। रिचर्ड रसैल ने अपने ब्लॉग पर अपनी पत्नी हेना से मिलने की दास्तां बयां की है। रसैल सोशल साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद प्रबंधकीय पद हासिल करना चाहते थे. यही नहीं, वह सेना में जाकर अपनी सेवाएं भी देना चाहते थे।
 
Who was man Whoever stole american plane
Alaska Airlines - फोटो : bbc
अपने ब्लॉग पर रसैल वीडियो एडिटिंग और तस्वीरों के संपादन से जुड़ी ब्लॉग पोस्ट लिखा करते थे। रसैल के साथ काम करने वाले रिक क्राइस्टेंसन ने द सिएटल टाइम्स को बताया है, "वह एक शांत लड़का था जिसे सभी साथी पसंद करते थे मैं रिचर्ड के परिवार के लिए बहुत ही बुरा महसूस कर रहा हूं और मुझे आशा है कि वह इस बुरे दौर से गुजर जाएंगे"। 76 सीटों वाले हॉरजॉन एयरलाइन के दो इंजन वाला विमान टर्बोप्रॉप बॉमबार्डियर Q400 खड़ा था। इसके बाद ठीक 7 बजकर 32 मिनट पर (स्थानीय समय) विमान 180 डिग्री पर घूम गया। अधिकारियों के मुताबिक, रसैल ने सबसे पहले पुशबैक ट्रैक्टर की मदद से प्लेन को 180 डिग्री पर घुमाया ताकि सही जगह से टेक ऑफ किया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who was man Whoever stole american plane
Alaska Airlines - फोटो : BBC
इसके बाद रसैल ने विमान को पानी के बेहद क़रीब ले जाकर एक बार फिर हवा में उड़ान भर दी। एटीसी के साथ बातचीत में उसने बताया है कि वह खुद भी अपने इस करतब को देखकर आश्चर्यचकित है। उत्तर अमरीका के एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (नोरेड) ने बयान जारी किया है कि उसके फ़ाइटर्स ने रसैल के जहाज पर गोलीबारी नहीं की। अधिकारियों का कहना है कि रात 8 बज कर 47 मिनट पर जहाज से संपर्क टूट गया था। रसैल ने कई मैसेज भेजे जैसे जहाज उतारने के विकल्प, कभी अपने किए पर माफी, तो कई बहुत ही अजीब संदेश। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रसैल को जहाज उड़ाने में मदद देनी चाही तो उसने जवाब दिया, "नहीं, मुझे मदद नहीं चाहिए मैंने कई वीडियो गेम्स खेले हैं"। लेकिन उसकी बातों से लगा कि उसे जहाज को लेकर बहुत कम जानकारी है क्योंकि उसने कहा कि टेक-ऑफ के वक्त उसकी उम्मीद से ज्यादा तेल इस्तेमाल हुआ। उसने कहा कि कई निर्देश उसको समझ नहीं आ रहे थे।
 
विज्ञापन
Who was man Whoever stole american plane
Alaska Airlines - फोटो : bbc
जब उसे अमरीकी एयर फोर्स बेस पर उतरने को कहा गया तो उसने कहा "अरे, वो लोग मुझे पीटेंगे अगर वहां उतरा तो ओह, शायद उनके पास एंटी-एयरक्राफ्ट है"। जब कंट्रोलर ने बाएं मुड़ने को कहा तो रसैल ने जवाब दिया, "ये शायद उम्रकैद है, है ना? मुझे उम्मीद है कि ये मेरे जैसे लड़के के लिए हो"। इसके अलावा वह कई अजीब बातचीत करता रहा जैसे कि अगर वो सही से लैंडिंग कर लेता है तो क्या अलास्का एयरलाइन उसे नौकरी देगी या नहीं। 
कई ऐसे संकेत भी मिले कि रसैल सुरक्षित लैंडिंग की उम्मीद नहीं कर रहा था। जब उसे उतरने को कहा गया तो उसने कहा, "मुझे नहीं पता, मैं नहीं चाहता। बहुत से लोग हैं जो मुझे प्यार करते हैं। मेरी इस हरकत के बारे में सुनकर बहुत निराश होंगे। मैं उन सबसे माफी मांगना चाहता हूं। मैं बस एक टूटा हुआ इंसान हूं, दिमाग के पेच ढीले हैं"। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed