फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय माल्या: अजीबोगरीब शौक ने खा लिया, अब टायॅलेट को लेकर हुआ 'गोल्डन' खुलासा

Sun, 12 Aug 2018 05:26 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya Has Golden Toilet At London Home Claims Author James Crabtree
Vijay Mallya

बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए व्यवसायी विजय माल्या बुरे वक्त में भी राजाओं की तरह जिंदगी जी रहे हैं। फॉर्मूला वन, क्रिकेट और फुटबॉल टीम खरीदने से लेकर महात्मा गांधी का चश्मा और टीपू सुल्तान की तलवार खरीदने तक, माल्या अपनी हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश पूरी करते हैं।

Vijay Mallya Has Golden Toilet At London Home Claims Author James Crabtree
विजय माल्या

भगौड़े और वॉन्टेड विजय माल्या की आलीशान जिंदगी को लेकर एक और दावा किया जा रहा है। लेखक  जेम्स क्रैब्री का कहना है कि माल्या के लंदन वाले घर में सोने की टॉयलेट है। कैब्री का कहना है कि उन्होंने खुद उस बेशकीमती शौचालय को देखा है। 

Vijay Mallya Has Golden Toilet At London Home Claims Author James Crabtree
vijay mallya

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में आयोजित एक इवेंट को संबोधित करते हुए क्रैब्री ने सोने की टॉयलेट सीट के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'हाल ही में मैं लंदन के रीजेंट पार्क स्थित माल्या के घर गया। वह बहुत उदास थे क्योंकि वह मोनैको ग्रां प्री देखने नहीं जा सके। माल्या ने विह्स्की के तीन शॉट लिए और वहां से चले गए। तभी मेरी नजर एक चमकती चीज पर पड़ी। मैंने जाकर देखा तो पाया कि वह एक सोने से बनी टॉयलेट थी जिसका रिम और टॉप भी सोने का था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Mallya Has Golden Toilet At London Home Claims Author James Crabtree
vijay mallya

क्रैब्री ने आगे कहा, 'दुर्भाग्यवश वहां सोने का पेपर नहीं था। हालांकि, कमरे में मोनोग्राम सफेद तौलिए जरूर थे। ' बता दें कि जेम्स क्रैब्री 'फाइनैंशियल टाइम्स' से पिछले पांच सालों से जुड़े हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी किताब 'द बिलियनेयर राज' लॉन्च की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed