{"_id":"5b838d1642c792465a6a57e6","slug":"in-these-countries-begging-is-crime-under-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन देशों में भीख मांगने पर होता है ऐसा हाल, मिलती है ऐसी सजा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इन देशों में भीख मांगने पर होता है ऐसा हाल, मिलती है ऐसी सजा
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
begging
भीख मांगने को परंपरागत समाज में कभी भी सम्मानजनक नहीं माना गया है। अधिकांश देशों के कानून भी भीख मांगने को अपराध मानते हैं। सुनकर आपको अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन यह हकीकत है। भारत में जहां भीख मांगना अपराध की श्रेणी में नहीं है। लेकिन ऐसे भी देश हैं जहां ऐसे कानून हैं जो भीख मांगने पर बैन लगाते हैं।
Trending Videos
begging
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में भीख मांगने संबंधी अलग-अलग कानून हैं। दक्षिण आस्ट्रेलिया में भीख मांगने पर 250 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगता है।

handcuff
यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम (यूके) में भीख मांगना 1824 में बने एक एक्ट के तहत गैरकानूनी है। इस कानून के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर बेसहारा सोना या भीख मांगना गैरकानूनी माना गया है।

p
डेनमार्क
डेनमार्क में भीख मांगना स्थानीय दंड संहिता की धारा 197 के अनुसार गैरकानूनी है। 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति का भीख मांगना गैरकानूनी है। इसके लिए 6 महीने की जेल का प्रावधान है।

फ्रांस
फ्रांस में भीख को गैरकानूनी ठहराने संबंधी कानून 1994 में खत्म हो गया था। लेकिन कम उम्र के बच्चों को भीख मांगने के लिए मजबूर करना या भीख के लिए जानवरों का सहारा लेने को आज भी गैरकानूनी माना जाता है। यहां लोग भीख मांगने के लिए मजबूरी में ऐसे काम करते हैं कि जानकर आपको भी हैरानी होगी। कई बार लोग अपने चेहरे पर मास्क लगाकर भीख मांगते हैं ताकि उन्हें कोई पहचान न सके।