{"_id":"59ec78d24f1c1b65548b88ed","slug":"garasia-community-follows-a-unique-tradition-where-you-can-marry-after-child-birth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रथा या मजबूरी: यहां युवक युवती को शादी से पहले बच्चे पैदा करना जरूरी ","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
प्रथा या मजबूरी: यहां युवक युवती को शादी से पहले बच्चे पैदा करना जरूरी
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 22 Oct 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
गरासिया जनजाति
भारत में शादी के बाद बच्चे पैदा करना वैध माना जाता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर शादी के बाद नहीं बल्कि शादी के पहले बच्चे पैदा करना शुभ माना जाता है।
गरासिया जनजाति
भले ही ये आपको सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगे लेकिन ये परंपरा भारत के ही राज्य राजस्थान में 1000 साल से चली आ रही है। ये परंपरा उदयपुर के सिरोही और पाली में रहने वाली गरासिया जनजाति में निभाई जाती है।
पढ़ें- आईफोन पाने के लिए इस लड़की ने पार की सारी हदें, होटल के कमरे में हुआ ये हाल
पढ़ें- आईफोन पाने के लिए इस लड़की ने पार की सारी हदें, होटल के कमरे में हुआ ये हाल
गरासिया जनजाति
अगर आप इस परंपरा को करीब से देखेंगे तो आपको इसमें आज के लिव इन रिलेशनशिप की झलक जरूर दिखाई देगी। इस जनजाति की परंपरा के मुताबिक लड़के और लड़कियां अपनी रजामंदी से लिव इन में रहते हैं और बच्चे पैदा होने के बाद ही शादी के बंधन में बंधते हैं।
पढ़ें- इन दुकानों को दिए गए हैं ऐसे नाम, सुनकर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट
पढ़ें- इन दुकानों को दिए गए हैं ऐसे नाम, सुनकर आप भी हो जाएंगे लोट-पोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गरासिया जनजाति
परंपरा के मुताबिक गरासिया जनजाति में दो दिन का विवाह का खास मेला लगता है। इस मेले में लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और बिना शादी किए एक साथ रहने लगते हैं। इसके साथ ही बच्चे के जन्म के बाद ही अपनी इच्छानुसार शादी करते है।
पढ़ें- इन 'ADD' को देख आप भी समझ नही पाएंगे बनाने वाले के दिमाग को, कहेंगे विज्ञापन है या फिर.
पढ़ें- इन 'ADD' को देख आप भी समझ नही पाएंगे बनाने वाले के दिमाग को, कहेंगे विज्ञापन है या फिर.
विज्ञापन
गरासिया जनजाति
गरासिया जनजाति के लोगों की मान्यता के अनुसार कई साल पहले इस जनजाति के चार भाई कहीं और जाकर रहने लगे। इनमें से तीन ने शादी की और एक लड़का लिव इन में रहने लगा। सिर्फ लिव इन वाले को छोड़कर किसी के बच्चे नहीं हुए तभी से यहां के लोग इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। इस परंपरा को 'दापा प्रथा' कहा जाता है।