फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोर ने ली दुकानदार की फिरकी, उड़ा ले गया सिर्फ दाहिने पांव के जूते

Fri, 07 Sep 2018 02:45 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
WEIRD THEFT IN USA THIEF STEALS ALL RIGHT LEG SHOES FROM STORE
thief
कभी कोई चोर नींबू ले उड़ता है, तो कभी चींटी बेशकीमती हीरा चुरा लेती है, तो कहीं चोर कुत्ते का नाम सुनकर ही लाखों का गहना वापस कर चुके हैं। अजब गजब चोरी की फेहरिस्त में एक और किस्सा जुड़ गया है। अमेरिका के एक स्टोर में चोरी की अनोखी घटना घटी है।

 
WEIRD THEFT IN USA THIEF STEALS ALL RIGHT LEG SHOES FROM STORE
thief
वर्जीनिया के रौनोक शहर में मौजूद जूते की एक दुकान में चोरी हुई। हैरानी की बात यह है कि चोर ने सभी दाहिने पैर के जूते चुराए। वीडियो देखकर खुद स्टोर का मालिक हैरान है कि आखिर चोर ने सिर्फ दाहिने पैर के जूते ही क्यों चुराए। 
 
WEIRD THEFT IN USA THIEF STEALS ALL RIGHT LEG SHOES FROM STORE
shoes
हालांकि, पुलिस का मानना है कि चोर जल्दबाजी में था और इस बात पर ध्यान ही नहीं दे पाए कि वे क्या चुरा रहे हैं। मगर इसके पीछे एक वजह और भी है। दरअसल, आप जब भी किसी जूते की दुकान में जाएंगे तो पाएंगे कि शेल्फ पर सिर्फ एक पैर का ही जूता रखा जाता है। इसके पीछे दो वजह होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
WEIRD THEFT IN USA THIEF STEALS ALL RIGHT LEG SHOES FROM STORE
shoes
पहला तो यह कि सिर्फ एक पैर का जूता रखने से सभी डिजाइन के जूतों की प्रदर्शनी कम जगह में हो जाती है। दूसरी वजह यह है कि अगर दुकानदार का ध्यान कहीं और है तो उसकी आंखों में धूल झोंककर कोई चोर जूते नहीं चुरा पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि शेल्फ पर सिर्फ एक पैर का जूता रखे होने की वजह से वह इकलौता जूता उसके किसी काम का नहीं होगा। 
विज्ञापन
जिस चोर ने जूते चुराए, वह इस वक्त माथा पीट रहा होगा। एक तो उसने सारे जूते एक ही पैर के चुराए, ऊपर से उसकी करतूत का वीडियो भी पुलिस के हाथ लग चुका है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed