फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां अपराध करने पर दी जाती हैं दुनिया की सबसे अजीबोगरीब सजा

Sun, 23 Dec 2018 03:11 PM IST
गौरव शुक्ला बीबीसी हिंदी, नई दिल्ली
बीबीसी हिंदी, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sun, 23 Dec 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
weird punishment for crime in the world

अगर किसी अपराध की सजा के तौर पर आपको बोर किया जाए तो! सजा का एक मतलब यह भी है कि जो आपको पसंद नहीं, वही करना पड़ेगा। एक शिकारी को एक साल तक जेल में रहकर महीने में कम से कम एक बार डिज्नी का बाम्बी कार्टून देखने की सजा दी गई। अमरीका के मिसौरी के रहने वाले डेविड बेरी को कई हिरणों के शिकार का दोषी पाया गया था। ये तो साफ नहीं है कि कार्टून देखकर डेविड की सोच बदलेगी या नहीं, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी को इस तरह की अजीब सजा दी गई हो।

गधे के साथ मार्च

weird punishment for crime in the world

2003 में शिकागो के दो नौजवानों को 45 दिन के लिए जेल में रहने की सजा के साथ अपने गृहनगर में एक गधे के साथ मार्च करने का आदेश दिया गया था। दोनों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च से बाल ईसा मसीह की मूर्ति चुराने और उसे नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया था। जेसिका लांग और ब्रायन पैट्रिक उस समय 19 साल के थे। उन्हें गधे के साथ मार्च करते हुए एक पोस्टर साथ रखना पड़ा था, जिस पर लिखा था, 'बेवकूफीभरे अपराध के लिए खेद है'।

दस साल चर्च में आना होगा

weird punishment for crime in the world

ओकलाहोमा में हाई स्कूल के एक छात्र को एक व्यक्ति की मौत का दोषी पाया गया, लेकिन वह जेल जाने से बच गए। साल 2011 में 17 साल के टाइलर एलरेड शराब पीकर ड्राइव कर रहे थे, जिसकी वजह से एक्सीडेंट में उनके एक दोस्त की मौत हो गई थी। छात्र को आदेश दिया गया कि अगर उन्हें जेल जाने से बचना है तो उन्हें हाई स्कूल और ग्रेजुएशन खत्म करना होगा, साल भर के लिए ड्रग, शराब और निकोटिन टेस्ट करवाना होगा, मृतक के लिए बनाए गए पैनल का हिस्सा बनना होगा और दस साल तक चर्च आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी खोजो!

weird punishment for crime in the world
- फोटो : Social Media

स्पेन के एंडालूसिया का एक युवक अपने माता-पिता को पॉकेट मनी बंद करने पर कोर्ट ले आया। 25 साल का युवक अपने माता-पिता से महीने में 355 पाउंड की मांग कर रहा था। मलागा के एक फैमिली कोर्ट ने युवक को ही सजा सुना दी कि उसे 30 दिन के अंदर अपने माता-पिता का घर छोड़ना होगा और अपने पैरों पर खड़ा होना सीखना होगा।

विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत सुनें

weird punishment for crime in the world
- फोटो : Social Media

2008 में एंड्रयू वेक्टर पर अपनी कार में तेज आवाज में संगीत सुनने पर 120 पाउंड का जुर्माना लगाया गया था। वे अपना पसंदीदा संगीत 'रैप' सुन रहे थे। जज ने कहा कि वह जुर्माने की रकम घटाकर 30 पाउंड कर देंगे, बशर्ते वेक्टर 20 घंटों तक बीथोवन, बाख और शोपेन का शास्त्रीय संगीत सुनें। जज चाहते थे कि वेक्टर यह समझें कि अनचाहा संगीत सुनना कैसा लगता है। वेक्टर सिर्फ 15 मिनट तक ही वो संगीत सुन पाए। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वो इसलिए चले गए क्योंकि वो बास्केटबॉल की प्रैक्टिस नहीं छोड़ना चाहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed