केन्या में मसाई मारन नाम का एक समुदाय रहता है। यहां के मर्दों को इज्जत और रूतबा हासिल करने के लिए मोरन का स्टेटस हासिल करना पड़ता है। इस दौरान उसे जंगल में अकेले जाना होता है और एक शेर को मारकर पकड़ कर लाना पड़ता है।
अजीबोगरीब रिवाज
अफ्रीका के कुछ हिस्सों में लोग अपने भाईयों की पत्नियों को भी अपना लेते हैं। इसे वाइफ इंहेरटेंस का नाम अंग्रेजी में दिया गया है। इससे इनके समुदायों में एड्स के भी फैलने के चांसेज बढ़ते हैं। पर यहां ऐसा होता है।
अजीबोगरीब रिवाज
3 of 10
tribes
- फोटो : wonderlist
अब जानिए अफ्रीका के जूलू समुदाय के बारे में। इन्हें संगोमा भी कहते हैं। ये लोग पफ एडेर प्रजाति के सांपों को मुंह में रखकर भाग्य बताने का काम करते हैं। लोगों को बीमारी से ठीक करने के लिए भी ये उनके मुंह के सामने तक सांपों को ले जाते हैं।
अजीबोगरीब रिवाज
तांजानिया और मसाई समुदायों में मेहमानों के स्वागत को लेकर काफी तवज्जो दिया जाता है। ये लोग उनके स्वागत में जानवरों के खून को पीते हैं और उन्हें भी पिलाते हैं। आम लोगों के लिए देखना ये दर्दनाक हो सकता है पर उनके समुदायों में ये रिवाज है।
अजीबोगरीब रिवाज
सांडों की लड़ाई के नाम पर हमारे जहन में मेक्सिको और स्पेन का ही नाम आता है। पर क्या आप जानते हैं कि अफ्रीका में भी बुल फाइटिंग पसंद की जाती है और लोग इसे देखने में रूचि दिखाते हैं। इस दौरान सांड के मालिकों को गंभीर चोटें और यहां तक की मौत भी हो जाती है। लेकिन ये भी एक रिवाज ही है।