फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीप की छत पर महिला को शहरभर घुमाती रही पुलिस, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 28 Sep 2018 11:54 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 28 Sep 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Video viral of a Woman who is thrown off police jeep roof in Punjab
w
अमृतसर से 22 किलोमीटर दूर चविंडा देवी में एक गाड़ी से गिरती महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बीबीसी ने उस महिला से संपर्क किया और जानने की कोशिश की कि आखिर पूरा मामला क्या है? महिला का नाम जसविंदर कौर है। उनका आरोप है कि मंगलवार को पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और उनके पति को ले गई। जसविंदर का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस को रोका और वारंट की मांग की तो एक पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज किया और उन्हें गाड़ी के बोनट पर फेंक कर गाड़ी दौड़ा दी। अमृतसर के एसएसपी (ग्रामीण) परमपाल सिंह ने बीबीसी को बताया कि पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ से आई थी और मामले की जांच की जा रही है।
Video viral of a Woman who is thrown off police jeep roof in Punjab
w
'तीन किलोमीटर तक गाड़ी पर घुमाया'
जसविंदर कौर के मुताबिक गिरने तक वो बोनट पर ही बैठी रहीं और उस दौरान गाड़ी को शहर में घुमाया गया। बाद में जसविंदर कौर को कुछ स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जसविंदर कौर ने कहा, "पुलिस वालों ने शराब पी हुई थी और उनके साथ कोई लेडी पुलिसकर्मी या अधिकारी भी नहीं थी।

एक पुलिस अधिकारी ने मुझे गाड़ी के बोनट पर फेंक दिया और गाड़ी भगा ली।" "मैं किसी तरह छत के ऊपर जा पहुंची और वो मुझे वैसे ही तीन किलोमीटर तक ले गए। फिर मैं गाड़ी से गिर गई और भाग कर बची।"

 
Video viral of a Woman who is thrown off police jeep roof in Punjab
w
मामले में जांच जारी
एसएसपी (ग्रामीण) परमपाल सिंह का कहना है कि ये टीम चंडीगढ़ से ज़मीन के विवाद से जुड़े मामले की तफ्तीश के लिए पहुंची थी। परमपाल सिंह ने ये भी बताया कि ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने जसविंदर कौर, कुलवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, जगदीश सिंह, प्रगट सिंह, सोनू और संदीप कौर के खिलाफ इरादतन कत्ल और सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के बयान के आधार पर ये केस दर्ज किया गया है। पलविंदर सिंह ने अपने बयान में आरोप लगाया कि जसविंदर कौर उनकी गाड़ी की छत पर चढ़ गईं और गाड़ी पर ईंट मारने लगीं। "पुलिस कर्मचारियों को बचाने के लिए जब ड्राइवर गाड़ी को आगे ले जा रहा था तो ये महिला कार से गिर गईं।" पलविंदर सिंह का दावा है कि पुलिस पार्टी अपने बचाव में भागी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video viral of a Woman who is thrown off police jeep roof in Punjab
w
एसएसपी (ग्रामीण) ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 123 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट के मुताबिक महिला को कुछ मामूली चोटें आई हैं, लेकिन असली हालत एक्सरे रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता लगेगी।

इस बारे में जब पंजाब पुलिस की बॉर्डर रेंज के आईजी एसएसपी परमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस शामिल नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उन्होंने डीएसपी को पीड़ित औरत का बयान लेने के लिए भेजा है।

 
विज्ञापन
Video viral of a Woman who is thrown off police jeep roof in Punjab
w
मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में
इस मामले में पंजाब कांग्रेस के विधायक राज कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, ये हरकत नाकाबिले-बर्दाश्त है। ये मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर इस मामले की निंदा करते हुए अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "अफसोस की बात है कि आज पंजाब पुलिस बेकाबू हो रही है। ये बहुत ही गलत घटना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed