फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट में लड़ते-लड़ते अचानक क्या कर बैठीं महिला वकील, वीडियो देखोगे तो दंग रह जाओगे

Fri, 04 May 2018 08:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Video being viral of two female advocates fighting in court campus at Ajmer
advocate fight
कोर्ट में दो महिला वकीलों की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह मामला अजमेर के जिला कोर्ट परिसर का है। वीडियो में दोनों महिलाओं के बीच इतनी जबर्दस्त लड़ाई होती है कि वे गुत्थम-गुत्था होकर जमीन पर गिर पड़ती है। इसके बाद जो हुआ वह बेहद हैरान कर देने वाला है। 

 
Video being viral of two female advocates fighting in court campus at Ajmer
lady advocate fight in court
जानकारी के मुताबिक बुधवार को किसी बात पर दोनों में पहले आपसी झगड़ा होता है और फिर बात-बात में वह इतना बढ़ जाता है कि हाथापाई तक बात पहुंच जाती है। लोग बड़ी ही मुश्किलों से दोनों की लड़ाई छुड़ाते हैं। लेकिन इनमें से एक महीला नजदीक बने एक पानी टैंक में छलांग लगा कर अपनी जान देने की कोशिश करती है। यह देखकर...

 
Video being viral of two female advocates fighting in court campus at Ajmer
lady advocate fight in court
वहां मौजूद लोगों के हाथ पैर फूल जाते हैं। हालांकि महिला की जान बचा ली जाती है। दोनों महिलाओं की लड़ाई तकरीबन दस मिनट तक चली बाद में लोगों ने दोनों को अलग किया। मीडिया रिपोर्ट में दोनों महिला वकीलों में लड़ाई की वजह टेबल लगाने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में इन दोनों महिला वकीलों में अपनी टेबल लगाने को लेकर विवाद हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video being viral of two female advocates fighting in court campus at Ajmer
lady advocate jump in tank
शुरुआत में दोनों बातचीत करती हुई एक-दूसरे पर आरोप लगा रहीं थी लेकिन कुछ देर बाद जुबानी बहस हाथापाई में बदल गई। दोनों जम कर एक दूसरे से मारपीट करती दिखाई दी और जमीन पर जा गिरी, जिनमें से विजय लक्ष्मी ने पानी की टंकी में कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत यह रही कि टंकी में पानी कम था। इसलिए लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। बाद में पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई।
विज्ञापन
Video being viral of two female advocates fighting in court campus at Ajmer
lady advocate jump in tank
मामला महिलाओं का होने के चलते किसी भी व्यक्ति ने बीच-बचाव की ज्यादा कोशिश नहीं की। कोर्ट में भी कोई महिला कॉन्सटेबल भी नहीं मिली जो इनकी लड़ाई को रुकवा सके। करीब 10 मिनट तक दोनों में मारपीट होती रही। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि इन दोनों के बीच हमेशा अनबन रहती है। ऐसे में कोई इनके बीच नहीं पड़ना चाहता।

देखें SKY Tv का यूट्यूब पर शेयर किया वीडियो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed