फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धांजलि सभा में स्टेज पर नाची लेडी डांसर, फेसबुक पर डाला वीडियो कुछ पल में वायरल

Mon, 09 Jul 2018 04:13 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Video being viral of Dance in tribute ceremony of grandparents
viral video screenshot
आपने आज तक नेताओं के मंच या किसी धार्मिक आयोजन में बॉलीवुड गानों पर लेडी डांसर को थिरकते हुए वायरल वीडियो देखें होंगे लेकिन किसी श्रद्धांजलि सभा में आपने शायद ही किसी डांसर को ठुमके लगाते देखा हो... जी हां, इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लेडी डांसर को एक श्रद्धांजलि सभा नाचते हुए देखा जा सकता है। 

 
Video being viral of Dance in tribute ceremony of grandparents
dance during Tribute meet
इस एक वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों को जो देखने को मिल रहा है वो किसी ने भी पहले नहीं देखा है। इसलिए लोगों को ज्यादा हैरानी हो रही है।
Video being viral of Dance in tribute ceremony of grandparents
dance during Tribute meet
जी हां, जिस सभा में ये महिला डांसर नाच रही है वह दिवंगत बुजुर्ग दंपति के लिए आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा है। बता दें यह वीडियो फेसबुक के जरिए सामने आया है। इसे शेयर करने वाले शख्स का नाम रजा खान है। जैसे ही यह वीडियो इस शख्स ने फेसबुक पर अपलोड किया देखते ही देखते यह तुरंत वायरल भी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video being viral of Dance in tribute ceremony of grandparents
light
हालांकि यह साफ नहीं है कि ये मामला किस जगह का है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि श्रद्धांजलि सभा में बॉलीवुड फिल्म का गाना बज रहा है और एक डांसर मंच पर थिरक रही है। वीडियो में ‘वॉन्टेड फिल्म का गाना बज रहा है। हैरत की बात ये है कि जिस जगह डांसर नाचती हुई दिखाई दे रही है, उसके ठीक पीछे बुजुर्ग दंपति के लिए समर्पित आयोजन का बैनर दिखाई दे रहा है। बैनर पर ‘श्रद्धांजलि सभा' लिखा हुआ है।
विज्ञापन
Video being viral of Dance in tribute ceremony of grandparents
dance during Tribute meet
श्रद्धाजलि सभा में अक्सर लोगों को दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना पाठ या हवन आदि करते हुए तो देखा है लेकिन यहां के आयोजनकर्ताओं ने अलग ही परंपरा शुरू कर दी है। लेकिन इस वीडियो को देखकर कुछ और ही प्रतीत होता है। साफ देख सकते हैं कि इस सभा में श्रद्धांजलि के संकेत ही नजर नहीं आ रहे और न ही कोई दिवंगत बुजुर्ग दंपति के लिए प्रार्थना करते हुए दिख रहा है। 

देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed