फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Video being viral of An old woman with name of mother india

पति और बेटे की मौत के बाद स्कूल के बाहर बेचने लगी टॉफी-बिस्कुट, फिर ऐसे बनी मदर इंडिया

Sun, 18 Mar 2018 09:33 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Video being viral of An old woman with name of mother india
MOTHER INDIA
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला का मदर इंडिया के नाम से वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी कहानी जानकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी...
विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बुजुर्ग महिला एक स्कूल के बाहर ठेले पर टॉफी-बिस्किट बेचती है। वीडियो में दावा किया गया है कि महिला के पति और बेटे की मौत हो चुकी है। इसके बाद बुजुर्ग महिला ठेला लगाकर अपनी बहु और उसके तीन बच्चों की जीविका चला रही है। राधिका देवी नामक यह महिला भदेही की रहने वाली बताई जा रही है।

अपने स्वाभीमान के लिए महिला ने भींख नहीं मांगी बल्कि इतनी उम्र होने के बावजूद खुद से रोजगार तलाशा। बता दें इस वीडियो को अब तक तमाम लोग देख चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राधिका देवी की मदद के लिए देश ही नहीं विदेश से भी हाथ आगे बढ़े है। अभी राधिका देवी के बैंक खाते में 2 लाख राशी जमा हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Video being viral of An old woman with name of mother india
Toffee
75 वर्षीय राधिका देवी जिले के हुलासपुर की रहने वाली हैं। पन्द्रह वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी इकलौते बेटे पर आ गई। उसके तीन साल बाद बेटे की भी मौत हो गई। ऐसे में राधिका को खुद परिवार की सारी जिम्मेदारी सम्भालनी पड़ रही है। राधिका पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घर में बहु और उसके तीन बच्चों के साथ खुद का पेट पालना राधिका देवी के लिए मुश्किल होने लगा। इसके बाद राधिका देवी ने बेटे के पेशे को ही अपना लिया और पास में स्थित एक स्कूल के पास ठेले पर टॉफी बिस्किट बेच कर परिवार चलाने की कोशिश में लग गई।
विज्ञापन

Video being viral of An old woman with name of mother india
REHAN HASHMI
लेकिन इतने से परिवार की जरूरत पूरी नहीं हो जाती। महंगाई के इस दौर में बहुत कुछ चाहिए। एक रिपोर्ट की मानें तो होली के एक दिन पूर्व एक शख्स ने जिसका नाम रेहान हाश्मी बताया जा रहा है, राधिका देवी की दुकान पर पहुंचे और उनकी पीड़ा जानने के बाद मोबाइल से एक विडियो बना कर फेसबुक पर मदद की अपील के साथ अपलोड कर दिया।

इसके साथ उन्होंन राधिका के बैंक खाते की डीटेल भी दे दी। देखते ही देखते यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महज कुछ दिनों में ही राधिका देवी के खाते में दो लाख से अधिक की धनराशि मदद के तौर पर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed