{"_id":"5af13f464f1c1b3c0a8b8985","slug":"video-being-viral-of-a-storm-which-is-shoot-from-an-air-plane-window","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्लेन से यात्री ने बनाया 'तूफान' का ऐसा वीडियो, देखकर दिल दहल जाएगा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
प्लेन से यात्री ने बनाया 'तूफान' का ऐसा वीडियो, देखकर दिल दहल जाएगा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
storm shoot from palne
सोशल मीडिया पर 'तूफान' का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह वही तूफान है जो बीते सोमवार को पूरे उत्तर भारत में भयंकर धूल का गुबार अपने साथ लेकर आया। सबसे पहले तूफान का असर राजस्थान के इलाकों में देखने को मिला। यहां इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक बताई गई।
storm
इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो भी जारी किया गया। जी हां, इसे यूट्यूब व व्हाट्सएप के जरिए लोगों में शेयर किया जा रहा है। वीडियो राजस्थान में फिल्माए जाने की बात कही जा रही। आप देखेंगे कि तूफान का यह भयावह दृश्य एक प्लेन की विंडो से फिल्माया गया है। हो न हो प्लेन में सवार किसी यात्री ने इसे बनाया है।
storm
प्लेन लैंड कर रहा है जिसमें उसके साथ-साथ धूल का गुबार भी उड़ता नजर आ रहा है। वह किसी पहाड़ की तरह दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के ही एक दूसरे सीन में कोई शख्स तूफान को देखकर राजस्थानी भाषा में कह रहा है कि यह तो बहुत तेज तूफान आ रहा है और सभी को अंदर आने के लिए भी कहते दिखाई देता है। वो कह रहा है कि तूफान बहुत भयंकर है और अंधेरा हो चुका है, लेकिन वीडियो में दोनों में किसी का भी चेहरा देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
storm
उधर, मीडिया में यह खबर भी चल रही है कि पिछले 1-2 दिन से सोशल मीडिया दिखाया जा रहा तूफान का यह वीडियो फर्जी है। बता दें इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को घरों से बाहर न निकलने, छतों पर रखे सामान उठाने, बच्चों को स्कूल न भेजने, मोबाइल फोन चार्ज रखने, मोमबत्ती और बैटरी नजदीक रखने, किसी को फोन न करने, 2-3 दिन का खाना स्टॉक करने आदि तरह-तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं और साथ में इस वीडियो को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
storm
कई स्कूलों में छुट्टी भी कर दी गई और बच्चे भी अपने माता-पिता से बातें करते दिखाई दिए कि क्या कल उनका स्कूल बंद रहेगा, क्योंकि तेज तूफान आने के बारे में बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सोमवार को दिल्ली में मौसम पूरी तरह से साफ रहा और किसी प्रकार की कोई बरसात या आंधी नहीं आई लेकिन रात को 11 बजे उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में तेज आंधी आई। इन सबके बीच यह साफ नहीं हो पाया कि तूफान का यह वायरल वीडियो सही है या नहीं।
देखें यूट्यूब पर शेयर किया यह वीडियो...
देखें यूट्यूब पर शेयर किया यह वीडियो...