हॉलीवुड फिल्मों का असली 'हल्क' कहो या बॉलीवुड फिल्मों का 'बाहुबली' ये शख्स दोनों ही फ्रेम में फिट बैठता है। तभी तो इसे दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान कहा जा रहा है। हल्क और बाहुबली के पात्र तो आपने फिल्मी पर्दे पर देखे हैं लेकिन जिस शख्स का जिक्र हम यहां करने जा रहे हैं वह तो असल इंसान है। तो क्या मिलना चाहेंगे दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान से..?
यकीन न आए तो इस शख्स की इंटरनेट पर जारी इन तस्वीरों को ही देख लीजिए, जी हां ये है दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान! हल्क की तरह विशालकाय शरीर का मालिक, अगर हकीकत में कभी आपको हल्क से मिलने का मौका मिल जाए तो! अगर आप हकीकत में हल्क से मिलने को तैयार हैं तो हम उसका पता बता देते हैं। तो जनाब धरती का असली हल्क रहता है आइसलैंड में।
चौंकिए मत, यह आपको कुछ नहीं करेगा। इनका नाम हैफ्थर जुलियस ब्याेर्नसन, इसके विशालकाय शरीर को देखकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आपने कई आदमकद और विशालकाय शरीर वालों को देखा होगा लेकिन ब्याेर्नसन को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आइए आपको मिलाते हैं दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान से!
यह तस्वीर दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान हैफ्थर जुलियस ब्याेर्नसन की है। दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान होने का खिताब उन्हें रविवार को जीता है। ब्योर्नसन ने एक मुकाबले के दौरान 200 किलो की कॉन्क्रीट बॉल उठाई। वे इस इवेंट में 51.5 प्वाइंट के साथ टॉप पर रहे। वहीं 5 बार के चैंपियन पाेलैंड के मथायस किलिस्कोवस्की 45 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
चार बार यह खिताब जीत चुके अमेरिका के ब्रायन शॉ (44 अंक) तीसरे नंबर पर रहे। ब्रॉडकास्टिंग कॉन्ट्रैक्ट के चलते चैंपियनशिप का ऑफिशियल रिजल्ट जून में जारी किया जाएगा। ब्योर्नसन का यह तीन महीने में तीसरा बड़ा खिताब है। उन्होंने मार्च में अमेरिका में अर्नाल्ड स्ट्रॉन्गमैन क्लासिक और फरवरी में यूरोपियन स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का खिताब भी जीता था।