{"_id":"5aacd70d4f1c1baf758b5e88","slug":"video-being-viral-of-a-punjabi-girl-in-bhangra-on-diljit-dosanjh-song-high-end","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पंजाबी कुड़ी के डांस का वीडियो हो रहा वायरल, जिसने देखा वो बोला 'ओए बल्ले-बल्ले'","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस पंजाबी कुड़ी के डांस का वीडियो हो रहा वायरल, जिसने देखा वो बोला 'ओए बल्ले-बल्ले'
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
punjabi dancing girl
पंजाबी गानों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के गाने पर डांस करते हुए एक पंजाबी कुड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। चर्चा का विषय बनी इस लड़की ने उनके एक गाने पर इतना जबरदस्त डांस किया है लोगों ने देखते ही कहा 'ओए बल्ले-बल्ले...'
Diljit dosanjh
बता दें पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यू कमाते हैं। यह बात उनके फैन्स भी जानते हैं। कई बार ये फैन्स दिलजीत के गानों पर कुछ ऐसा करते है कि खुद दिलजीत उन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हैं।
punjabi viral girl
जी हां, उनके गानों की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है तो दिलजीत भी अपने फैंस को खासी तवज्जो देते हैं। ऐसी ही उनकी एक फैन ने दिलजीत के गाने पर कमाल का डांस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjabi girl dance
दिलजीत ने हाल ही में इस लड़की का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें यह पंजाबी कुड़ी उनके गाने ‘हाई ऐंड’पर मस्त होकर भांगड़ा पा रही है, और उसके मूव इतने कमाल हैं कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
विज्ञापन
diljit dosanjh
आपकी जानकारी के लिए बता दें दिलजीत ने मशहूर रैपर हनी सिंह के साथ सिंगिंग की है, और उन्होंने ‘पंगा’ और ‘गोलियां’ जैसे सुपरहिट सॉन्ग बनाए हैं। इतना ही नहीं दिलजीत बॉलीवुड की ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।