{"_id":"5abf43ee4f1c1bcc618b4a07","slug":"video-being-viral-of-a-human-spider-on-a-popular-tv-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये वीडियो देखकर आपका क्या हाल होगा...? कुछ कहा नहीं जा सकता","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ये वीडियो देखकर आपका क्या हाल होगा...? कुछ कहा नहीं जा सकता
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
human spider
ये वीडियो देखकर आपका क्या हाल होगा...? कुछ कहा नहीं जा सकता। शायद रिएक्शन ऐसे हो जैसे कोई डरावनी या बेहद भयानक चीज देख ली हो। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस वीडियो में कुछ लोग चेयर पर बैठकर इस घटना को देख रहे हैं और अचानक उनके चेहरे की हवाइयां उड़ जाती है। फिर सबके सब कुर्सी छोड़कर खड़े होने पर मजबूर हो जाते हैं।
human spider
जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी कुछ ऐसी ही हालत होने वाली है। दरअसल, इस वीडियो में किसी स्टेज पर एक इंसान नजर आ रहा है जो अचानक भीड़ के सामने अपना एक ऐसा रूप दिखाता है कि वहां मौजूद हर शख्स चौंक जाता है। वह एक मकड़ी की तरह चलने लगता है। यह किसी हॉरर फिल्म के सीन की तरह लगता है।
human spider
जी हां, पहले यह शख्स दो पैरों पर खड़ा रहता है और अचानक जमीन पर कुछ ऐसे अंदाज में गिरता है कि लोगों की चीख निकल जाती है और फिर देखते ही देखते वह दो हाथों और दो पैरों के बल जमीन पर मकड़ी की तरह तेज-तेज चलना शुरू कर देता है। ऐसे चल पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं लेकिन यह शख्स तो इसी अंदाज में चलने से लेकर किसी ऊंची जगह पर कूदकर चढ़ने में भी माहिर है। देखकर ही लग रहा है कि इसके लिए उसने कितनी प्रेक्टिस की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
human spider
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो 'SHOWTIME AT THE APOLLO' नामक फेमस टैलेंट शो का है। इस शो के होस्ट 'Steve Harvey' है। बता दे स्टीव अमेरिका के फेमस कॉमेडियन स्टार हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब 'ह्यूमन स्पाइडर' 'Troy James' को देखकर स्टीव के भी होश उड़ जाते हैं। वह उनसे दूर भागने लगते हैं।
विज्ञापन
human spider
बता दें इस एपीसोड को खुद टीवी शो के यूट्यूब चैनल पर 12 मार्च को ही शेयर कर दिया गया था लेकिन अब ह्यूमन स्पाइडर का 2 मिनट 16 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इंडिया में इसे देखने वाले लोग कह रहे हैं ये तो बाबा रामदेव का भी गुरु है।
वीडियो में नजर आ रहा शख्स अपनी शरीर को रबड़ की तरह मोड़ सकता है। यकीन नहीं आता तो देखें यह वीडियो...
देखें वीडियो
वीडियो में नजर आ रहा शख्स अपनी शरीर को रबड़ की तरह मोड़ सकता है। यकीन नहीं आता तो देखें यह वीडियो...
देखें वीडियो