{"_id":"5acf0d6a4f1c1b523e8b4c9b","slug":"up-bihar-labourer-getting-handsome-earning-via-buffalo-grazing-in-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां भैंस चराने वालों की हो रही अच्छी कमाई, वेतन जानकर आपको भी लगेगा तगड़ा झटका","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यहां भैंस चराने वालों की हो रही अच्छी कमाई, वेतन जानकर आपको भी लगेगा तगड़ा झटका
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
village
ज्यादा पैसा कमाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है लेकिन यहां तो सिर्फ भैैंस चराने के बदले मस्त कमाई हो रही है। अगर आप इस बारे में जान लेंगे तो आपको भी हैरानी होगी। एक रिपोर्ट की मानें तो इस काम के लिए यहां स्पेशल मजदूर हायर किए जाते हैं और मजदूर भी खुशी-खुशी यह काम करते हैं। ऐसा शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा कि भैंसों को चराने के लिए भी अच्छी सैलरी मिलती है।
village
एक रिपोर्ट की मानें तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के पास एक गांव है जिसका नाम है 'झट्टा'... यहां भैंस चराने के लिए लोग अपने मजदूरों को अच्छे पैसे देते हैं। गांव के किसानों ने अपनी भैंसों को चराने के लिए बिहार और पूर्वी यूपी के बेरोजगार युवकों को नौकरी पर रखा है। यह सुबह जल्दी उठकर किसानों के घर जाकर भैंसों को खोल लेते हैं और उन्हें गांव के बाहर खेतों में चराने ले जाते हैं।
Buffalo
रिपोर्ट की मानें तो 50 भैंसे चराने के एवज में यहां एक मजदूर कम से कम 25 हजार रुपए महीना कमा लेता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें बिहार और यूपी के कई लोग इसी काम में लगे हुए हैं। दरअसल, जो लोग चरवाहों का काम कर रहे हैं, वे मुख्य रूप से एनसीआर में फसल की बुआई और कटाई के लिए आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Buffalo
इधर किसानों के पास इतना समय ही नहीं रहता कि वे दिनभर भैंसों को चराने में लगे रहें। किसानों ने ही इन मजदूरों को कहा कि वे उनकी भैंसों को चरा दिया करें और बदले में प्रति भैंस 500 से 700 रुपये महीना ले लें। मजदूरों को यह बात जच गई। बस फिर क्या था फॉर्मूला हिट हो गया और अब आसापास के इलाके के गांवों में भी इसी तर्ज पर भैंसों के लिए चरवाहे काम पर लग गए हैं।
विज्ञापन
Buffalo
किसानों ने बड़ा सोच समझ कर हिसाब लगाने के बाद अपने मजदूरों को यह काम सुझाया। हिसाब ये लगाया कि एक भैंस औसतन 8 से 10 किलो दूध रोजाना देती है। इस तरह महीने में 15 हजार रुपये की कमाई हो जाती है। ऐसे में 500 रुपये लेकर कोई अगर भैंसों को चरा देता है तो इससे फायदा तो है ही, साथ ही वक्त की भी बचत होती है अब ये चरवाहे गांव में ही किसी के भी मकान में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। भैंसों को चराने के बाद हिंडन या यमुना नदी में नहला देते हैं। उसके बाद शाम पांच बजे भैंसों को वापस गांव ले आते हैं।