फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंसरशीट पर लिख दिया 'मेरे रश्के कमर' गाना, फिर लिखा ऐसा मैसेज टीचर भी पढ़कर बेहोश

Fri, 13 Apr 2018 10:33 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
A student wrote Mere Rashke Qamar song in answersheet
Exam Hall
कई बार परीक्षा में पास करने के लिए छात्रों की अजीबो-गरीब अपील सामने आती है। इसके लिए छात्र आंसरशीट में कभी नोट नत्थी कर देते हैं तो कभी अपने पापा को बीमार बता या खुद को गरीब घर का बच्चा बताकर पास करने की गुहार लगाते हैं। ऐसे छात्र ये भूल जाते हैं कि भाई गुरु तो गुरु होता है। वो आपकी हर हरकत से वाकिफ रहते हैं।
A student wrote Mere Rashke Qamar song in answersheet
exam copy
उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि परीक्षा में बिना तैयारी के आने पर ही छात्र ऐसा करते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुआ है। परीक्षा कक्ष में आकर नकल का जुगाड़ न लगने पर देखिए एक छात्र ने क्या किया... 
A student wrote Mere Rashke Qamar song in answersheet
Exam copy
इस छात्र ने अपनी नजर मेें तो सबसे बढ़िया कॉपी लिखी होगी लेकिन कोई इन जनाब से पूछे कि लेटेस्ट गाने लिखने से क्या पास हो जाओगे..? इस बात का इनसे जवाब देते नहीं बनेगा। यह तो साफ है कि ये न पढ़ने का ही नतीजा है। तभी इस छात्र ने शुरू से लेकर आखिर तक अपनी कॉपी में केवल गाने लिखे हैं। यही नहीं गानों को लिखने के बाद छात्र ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए पास करने की बात लिख डाली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A student wrote Mere Rashke Qamar song in answersheet
Exam copy
इस छात्र ने न जाने क्या सोचकर 'मेरे रश्के कमर गाना' अपनी आंशरशीट में लिख डाला। यही नहीं शुरू से लेकर आखिर तक कई गाने इस छात्र ने अपनी कॉपी में लिखे हैं। हां, इस छात्र ने ज्यादा की तो उम्मीद नहीं की मगर मास्टर साहब से एक या दो नंबर की कमी को पूरा करते हुए पास करने की गुजारिश की है। टीचर ने छात्र की पास करने की विनती तो नहीं स्वीकार की उल्टा यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में और ला दिया। अब इस आंसरशीट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। जिनकी तस्वीर आपको खबर में देखने को मिल रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed