छोटी-मोटी शरारतों के बीच बच्चों का बचपन गुजरता है। आपने भी अपने बचपन में कभी न कभी कोई शरारत की ही होगी लेकिन कुछ बच्चे इस मामले में अन्यों से एक कदम आगे होते हैं। उनका मन हमेशा ऐसी शरारत करने को होता है जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती। जी हां, ऐसे बच्चे खुराफाती दिमाग के होते हैं।
{"_id":"5ae0263d4f1c1b3b0b8b6696","slug":"twelve-year-old-australian-boy-steals-mother-credit-card-and-flies-to-bali-after-fight-with-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल के बच्चे ने मां का क्रेडिट कार्ड चुराकर की ऐसी हरकत, दंग रह जाएंगे जानकर","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
12 साल के बच्चे ने मां का क्रेडिट कार्ड चुराकर की ऐसी हरकत, दंग रह जाएंगे जानकर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
12 years old Boy steals credit card
Australian Boy
अगर इन बच्चों को कोई डाट-फटकार लगा दे तो देखिए यह क्या करते हैं..? दरअसल, आज हम अपनी इस खबर के जरिए आपके सामनेे एक ऐसे ही बच्चे की कहानी पेश करने जा रहे हैं। यह बच्चा भी छोटी सी बात से नाराज होकर ऐसा कदम उठा लेता है कि वह पूरी दुनिया की नजर में आ जाता है। सिडनी के रहने वाले 12 साल के इस लड़के ने अपने माता-पिता का क्रेडिट कार्ड चुरा लिया।
Australian Boy
इसके बाद इस 12 साल के बच्चें ने ऐसा कुछ किया जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 12 साल के इस बच्चे ने बड़ी ही चालाकी से अपनी दादी को झांसे में लेकर अपना पासपोर्ट लिया और अकेले छुट्टियां मनाने बाली चला गया। वह घर में हुए एक झगड़े से परेशान था। इसी के बाद उसने ऐसा किया। दरअसल मां से उसकी बहस हुई कि वह बाली नहीं जाएगा। इस झगड़े के बाद उसे बहुत गुस्सा आया तो उसने ठान लिया कि वह बिना किसी को बताए ही बाली घूमने चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
bali
इसके लिए उसने क्रेडिट कार्ड चुराकर फ्लाइट्स बुक कर ली और यहां तक कि बाली में एक लग्जरी होटल रूम भी ले लिया। परिवारवालों को स्कूल के लिए कहकर निकला और स्कूटर लेकर लोकल रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां से उसने एयरपोर्ट का रूख किया। उसने पर्थ के लिए फ्लाइट ली और फिर इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गया। पर्थ एयरपोर्ट पर उससे सवाल भी किए गए। स्टाफ ने उम्र में 12 साल से ऊपर होने का आईडी भी मांगा।
विज्ञापन
australian police
उसने स्टूडेंट आईडी और पासपोर्ट दिखा दिया। उसे इतना बड़ा कदम उठाने में जरा भी टेंशन नहीं हुई कि कहीं वह पकड़ा गया तो क्या होगा। बाली में उसने होटल रूम में एंटर किया और कहा कि उसकी बहन भी आने वाली है। उसने ऐसा इसलिए कह दिया ताकि स्टाफ को ये लगे कि वह अकेला नहीं है। उसके माता-पिता को तब पता चला जब स्कूल से खबर मिली कि आज स्कूल नहीं आया, तब परिवार ने उसे तलाशना शुरू कर दिया।