फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेन में सवार हुआ ऐसा शख्स,बिना हिले-डुले कई यात्रियों को कर डाला बेहोश,स्टाफ ने ऐसे बचाई जान

Tue, 05 Jun 2018 10:21 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Transavia Airlines flight emergency landing due to bad body odour Of Passenger
plane
प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग तब तक नहीं होती है जब तक कोई तकनीकी गड़बड़ी ना हो या मौसम ना बिगड़ जाए। यहां तक कि बीच सफर अगर किसी की मौत भी हो जाए तो भी प्लेन की आपात लैंडिंग नहीं कराई जाती। मगर हाल ही में एक प्लेन को इसलिए लैंड करना पड़ा क्योंकि उसमें सवार एक यात्री से जानलेवा बदबू आ रही थी।


 
Transavia Airlines flight emergency landing due to bad body odour Of Passenger
plane
एयरलाइन कंपनी ट्रांसेविया के विमान बोइंग 737 ने नीदरलैंड के शीपोल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। प्लेन को स्पेन के ग्रांड केनेरिया में लैंड करना था। मगर उड़ान भरने के दो घंटे के अंदर उसमें सवार यात्रियों की हालत इतनी बिगड़ गई कि पुर्तगाल के फारगो शहर में आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

 
Transavia Airlines flight emergency landing due to bad body odour Of Passenger
plane
दरअसल, इस प्लेन में बैठे एक यात्री के शरीर से जानलेवा दुर्गंध आ रही थी। लोगों की हालत इतनी बिगड़ गई कि कई यात्री उल्टियां तक करने लगे। वहीं कई पैसेंजर बेहोश हो गए। पूरे प्लेन में बदबू इस कदर फैल गई थी कि फ्लाइट अटेंडेंट्स ने किसी पैसेंजर को खाना भी सर्व नहीं किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Transavia Airlines flight emergency landing due to bad body odour Of Passenger
दिल्ली टू इंफाल फ्लाइट - फोटो : File Photo
प्लेन के अंदर बिगड़ते हालात पर काबू करने के लिए फ्लाइट स्टाफ ने उस यात्री को टॉयलेट में बंद कर दिया। वहीं, पायलट ने प्लेन का रूट डायवर्ट कर उसकी आपात लैंडिंग कराई। एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ ने उस यात्री को अलग बस में बैठाया और मेडिकल जांच के लिए ले गए।

 
विज्ञापन
Transavia Airlines flight emergency landing due to bad body odour Of Passenger
Plane
विमानन कंपनी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मेडिकल कारणों से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्लेन तीन घंटे के विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंचा। प्लेन में सवार एक यात्री ने कहा कि उस पैसेंजर के शरीर से इतनी बदबू आ रही थी मानो वह कई दिनों से नहाया ना हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed