अगर टॉम क्रूज फैंस का मनोरंजन करने के लिए अपनी जान तक की बाजी लगा सकते हैं, तो उनके फैंस भी कुछ कम नहीं। फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' के लिए हजारों फीट की ऊंचाई पर, जहां क्रूज ने स्टंट्स किए, ठीक उसी जगह जाकर लोगों ने उनकी यह फिल्म देखी है, वो भी अपनी जान पर खेलकर।
{"_id":"5b695c9d4f1c1bb37b8b6adb","slug":"tom-cruise-mission-impossible-fallout-screening-paramount-pictures-at-norway-pulpit-rock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म की स्क्रीनिंग में जाने पर जा सकती थी जान, फिर भी पहुंचे 2000 लोग, वजह बेहद दिलचस्प","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
फिल्म की स्क्रीनिंग में जाने पर जा सकती थी जान, फिर भी पहुंचे 2000 लोग, वजह बेहद दिलचस्प
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
Mission Impossible Fallout
Mission Impossible Fallout
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' का निर्माण करने वाली कंपनी पैरामाउंट पिक्चर्स ने नॉर्वे के पलपिट रॉक नामक खड़ी चट्टान पर फिल्म की स्क्रीनिंग रखी। जैसे ही इसकी बुकिंग शुरू हुई, 20 मिनट के अंदर सारी टिकटें बिक गईं।
Mission Impossible Fallout
जिस टीले पर फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई उसकी चढ़ाई बिलकुल सीधी थी। यानी, ट्रेकिंग करके जाने के लिए ना सिर्फ मेहनत ज्यादा पड़ी, बल्कि जान को भी खतरा था। फिर भी टॉम क्रूज के फैंस ने उन्हें निराश नहीं किया। फैंस का प्यार देखकर क्रूज भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Impossible Fallout
टॉम क्रूज ने ट्विटर पर लिखा, 'मिशन इंपॉसिबल की सबसे इंपॉसिबल स्क्रीनिंग में आने के लिए आप सभी का शुक्रिया। काश मैं भी वहां होता। '
2,000 feet, 2,000 people, 4 hours of hiking. The most impossible screening of #MissionImpossible Fallout. Thank you all for coming! I wish I could have been there. pic.twitter.com/ufi1FkP6KI
— Tom Cruise (@TomCruise) August 2, 2018
विज्ञापन
Mission Impossible Fallout
पैरामाउंट पिक्चर्स ने जिस जगह थियेटर तैयार करवाया, वहां पहुंचने के लिए लोगों को चार घंटे तक ट्रेकिंग करनी पड़ी। दो अगस्त को रात 11 बजे फिल्म शुरू हुआ। ड्रोन्स से इस पूरे इवेंट को रिकॉर्ड किया गया। सोशल मीडिया पर इस अनोखी स्क्रीनिंग की चर्चा हो रही है।