{"_id":"5ba47cc1867a557ecb2eb5bc","slug":"this-woman-gaves-birth-to-eight-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महिला ने एक साथ 8 बच्चों को दिया था जन्म, आज दिखते हैं ऐसे","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस महिला ने एक साथ 8 बच्चों को दिया था जन्म, आज दिखते हैं ऐसे
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
m
सामान्य तौर पर एक महिला एक बार में एक ही बच्चे को जन्म देती हैं। हालांकि कभी-कभी कुछ महिलाएं जुड़वां बच्चों को भी जन्म दें देती हैं। लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि दो से ज्यादा बच्चे एक साथ पैदा हुए हो।
m
दरअसल, यह बात साल 2009 की है जिसमें नादिया सुलेमान नामक एक औरत ने एक ही बार में 8 बच्चों को जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। इतिहास में यह पहली बार था जब किसी महिला ने एक साथ इनते बच्चों को जन्म दिया हो। इसके बाद नादिया रातों-रात एक मशहूर चर्चित चेहरा बन गई थी। पूरी दुनिया उन्हें जानने लगी थी। सिर्फ इतना ही नहीं इससे कहीं ज्यादा ताज्जुब तो आपको तब होगा जब ये जानेंगे कि नादिया पहले से ही 6 बच्चों की मां थी।
m
अब आप सोच रहे होंगे कि नादिया को जब इतने बच्चे थे तो फिर क्या जरूरत थी और बच्चे पैदा करने की..? दरअसल, नादिया की एक और बच्चे की चाहत थी। और इसी चाहत ने उसे 8 बच्चो की मां बना दिया। हालांकि ऐसा प्राकृतिक रूप से नहीं हुआ है। दरअसल नादिया ने एक और औलाद की चाहत में कृत्रिम विधि से 12 भ्रूण प्रत्यारोपित करवाए थे। जिनमें से केवल 8 भ्रूण ही जीवित रह पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
m
नादिया को इसमें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। वैसे सोचने वाली बात है कि आज के इस महंगाई के दौर में 8 बच्चों का पेट भरना उनका लालन पालन नादिया के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। एक बार तो नादिया इतनी ज्यादा परेशान हो गई थी कि उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। लेकिन फिर अपने बच्चों को ख्याल करके वह रुक गई।
विज्ञापन
m
इसके बाद नादिया ने अपने जीवन को स्वीकारा और सारी मुश्किलों से उभरने के लिए सकारात्मक सोच रखना शुरू किया। इसके बाद नादिया के लिए सब सही होता चला गया। बता दें, इस समय नादिया की अच्छी नौकरी लग चुकी है। अब वह अपने 14 बच्चों का अच्छी तरह से लालन-पालन कर पा रही है। नादिया के पहले के छह बच्चे अब थोड़े बड़े हो चुके हैं इसलिए वे भी अपनी मां की मदद करते हैं।