फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप पर होने वाली ये हरकत कम कर देगी आपकी गाड़ी की एवरेज, हो जाएं सावधान...

Wed, 13 Jun 2018 09:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
This incident can be happened with you on petrol pump
पेट्रोल
दोस्तों पेट्रोल पम्प पर हुई एक हरकत आपकी गाड़ी की एवरेज कम कर सकती है। इस बात पर शायद आपने गौर भी न किया हो। मानवाधिकार टीम' को काफी दिनों से पेट्रोल पम्पों द्वारा कम पेट्रोल डाले जाने की सूचनाआएं मिल रही थी, लेकिन ये बात समझ में नहीं आ पा रही थी की जब मीटर चलता है तो ये पेट्रोल पंप वाले कम पेट्रोल कैसे डाल देते हैं। इसी उधेड़बुन को लेकर मानवाधिकार का एक सदस्य पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलवाने गया जहां से ये शिकायते आ रही थी।


पढ़िए सदस्य की जुबानी

जब मैं पेट्रोल पम्प पर पहुंचा तब मुझसे पहले दो और लोग पेट्रोल डलवा रहे थे इसीलिए मैंने भी अपनी बाइक लाइन में लगा दी और गौर से कर्मचारियों के पेट्रोल डालने का निरीक्षण करने लगा, मुझसे पहले मारुती स्विफ्ट वाला पेट्रोल डलवा रहा था, उसने एक हजार रुपए गाड़ी के अन्दर से ही कर्मचारी को दिया चूंकि बारिश हो रही थी इसीलिए ड्राइवर ने बाहर आना उचित नहीं समझा। कर्मचारी ने पहले मीटर शून्य किया फिर उसमें हजार रुपए फीड किए और नोजल लेकर पेट्रोल डालने लगा। इस समय मैं यह सोचने में व्यस्त था की जब मीटर में हजार रुपए फीड कर दिए गये हैं तो निसंदेह हजार का ही पेट्रोल निकलेगा, फिर मैंने सोचा अगर मीटर में कुछ गड़बड़ नहीं है तो फिर आखिर ये लोग कैसे लोगों को बेवकूफ बनाकर कम पेट्रोल डाल देते हैं? 
This incident can be happened with you on petrol pump
Petrol-Diesel
हो सकता है मुझे झूठी शिकायत मिली हो...! बस यही सोचते-सोचते मेरे सीधा ध्यान नोजल पर था तभी मुझे अचानक से कर्मचारी के हाथ में कुछ हरकत महसूस हुई उसने इतने धीरे से हाथ हिलाया की पास खड़े शख्स को भी संदेह न हो पाए लगभग 20 या 30 सैकिंड बाद फिर उसने वही हरकत दोबारा की, अब मुझे दाल में कुछ काला लगा कि आखिर इसने दो बार हाथ में हरकत क्यों की जबकि नोजल का स्विच एक बार दबा देने पर स्वत: पेट्रोल टंकी में गिरने लगता है। इतने में स्विफ्ट में 1000 रुपए का पेट्रोल डालने के बाद उसने मुझसे आगे वाली बाइक में 100 का पेट्रोल डालना शुरू कर दिया, उसने वही किया फिर दोहराई पहले मीटर को शून्य किया फिर नोजल टंकी में डालकर पेट्रोल डालने लगा लेकिन अचानक से उसने हाथ में फिर हरकत की लेकिन इस बार की हरकत 20 या 30 सेकेंड की न होकर 8 से10 सेकेंड की थी।
This incident can be happened with you on petrol pump
Petrol-diesel
अब मुझे समझ में आ गया हो न हो इसके नोजल में ही कुछ गड़बड़ है। खैर उसके बाद मेरा नम्बर भी आ गया मैंने 200 रुपए देकर पेट्रोल डालने को कहा। उसने फिर मीटर जीरो किया और नोजल डालकर पेट्रोल डालने लगा, इस बार मेरा पूरा ध्यान कर्मचारी की उंगलियों पर था। अभी नोजल डाले कुछ ही सेकेंड बीते होंगे की उसने उंगलियों में कुछ हरकत की लेकिन में पहले से ही तैयार था तो उसके हरकत करते ही मैंने उसका हाथ पकड़कर नोजल बाहर खींच लिया, इस हरकत से कर्मचारी घबरा गया और मेरी बाइक भी लड़खड़ा गई लेकिन ये क्या नोजल से तो पेट्रोल आ ही नहीं रहा था?
विज्ञापन
विज्ञापन
This incident can be happened with you on petrol pump
petrol
होता कुछ यूं है की जिस नोजल से कर्मचारी पेट्रोल डालते हैं उसका सम्बन्ध मीटर से होता है अगर मीटर में 200 रुपए का पेट्रोल फीड किया गया है तो एक बार नोजल का स्विच दबाने पर स्वतः 200 रुपए का पेट्रोल डल जाएगा। उसे ऑफ करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती, स्विच सिर्फ मीटर को ऑन करने के लिए होता है उसका ऑफ से कोई सम्बन्ध नहीं होता क्योंकि मीटर फीड की हुई वैल्यू खत्म होने पर रुक जाता है। अगर पेट्रोल डालते समय नोज़ल का स्विच बंद कर दिया जाएये तो मीटर चलता रहता है लेकिन नोजल बंद होने की वजह से पेट्रोल बाहर नहीं निकलता।
विज्ञापन
This incident can be happened with you on petrol pump
petrol
इसी बात का फायदा उठाकर कर्मचारी करते ये हैं कि जब भी कोई पेट्रोल डलवाता है तो बीच-बीच में स्विच-ऑफ कर देते हैं जिससे रुक-रुक कर पेट्रोल टंकी में जाता है और हम कंपनी को कम mileage की गाड़ी कहकर कोसकर चुप हो जाते हैं। फर्ज कीजिए आप पेट्रोल पम्प पर गये और 200 रुपए का पेट्रोल डलवाया 200 रुपए का पेट्रोल डलने में 30-45 सेकेंड का समय लगता है। आपका सारा ध्यान मीटर की रीडिंग पढ़ने में निकल जाता है और अगर ये लोग 10 सेकेंड के लिए भी स्विच ऑफ करते हैं तो समझ लीजिये आपका 50 रुपए का पेट्रोल कम डाला गया है। कृपया सभी लोग आगे से जब भी पेट्रोल लेने जाएं तो सावधानी बरतें। 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed