{"_id":"5b1f6a5c4f1c1b6c4d8b6114","slug":"this-tree-is-undergoing-treatment-like-human","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पेड़ का चल रहा है ट्रीटमेंट, बन गया है मरीज, वजह जानकर सिर पीट लेंगे","category":{"title":"Supernatural Stories","title_hn":"भूत-प्रेत","slug":"super-natural-stories"}}
इस पेड़ का चल रहा है ट्रीटमेंट, बन गया है मरीज, वजह जानकर सिर पीट लेंगे
Wed, 13 Jun 2018 09:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
tree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस तरह से इंसानों का इलाज होता है ऐसे ही इस पेड़ का इलाज किया जा रहा है। क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे? जी हां, ये मामला सामने आया तेलंगाना में। यहां हकीकत में एक पेड़ को इंसानों की तरह बीमार होने पर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
2 of 5
tree
जैसे अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों को सलाइन ड्रिप लगाकर ग्लोकूज चढ़ाया जाता है वैसा कुछ नजारा आपको इस पेड़ की तस्वीरों में नजर आ रहा होगा। बस फर्क इतना है कि पेड़ पर लटक रही इन बोतलों में ग्लूकोज की जगह कीटनाशक भरा गया है। ताज्जुब हुआ न जानकर कि जहां इस आज लोग तेजी से जंगलों को मिटाने पर तुले हुए हैं, वहीं ऐसे लोग भी हैं जो जंगलों को बचाने के लिए खुद की जान की बाजी लगा देते हैं।
3 of 5
tree
तेलंगाना के महबूबनगर जिले में स्थित इस 700 साल पुराने बरगद के पेड़ का इलाज ठीक उसी तरह से किया जा रहा है, जिस तरह से एक इंसान का इलाज किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस पुराने बरगद के पेड़ को दुनिया का दूसरा सबसे पुराना पेड़ माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 700 साल पुराने इस बरगद के पेड़ की हालत खराब है और इसे बचाने के लिए संघर्ष चल रहा है। पेड़ को जीवित करने के लिए सलाइन की बॉटल चढ़ाई गई है। वनस्पति विज्ञान के जानकार लोग इस पेड़ को केमिकल चढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tree
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पेड़ पर दिमकों ने हमला कर दिया और दिमकों ने इस पेड़ को खोखला कर दिया है। बरगद के पेड़ में कीटनाशक की सैकड़ों बोतलें इसी उम्मीद में लटकायी गयी हैं कि शायद पेड़ फिर से ठीक हो जाए। इंजेक्शन की मदद से कीटनाशकों को पेड़ की शाखाओं और तनों में पहुंचाया जा रहा है। यह पेड़ तीन एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस पेड़ को दुनिया का सबसे विशालकाय पेड़ भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
tree
यही वजह है कि इस पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी भी आते रहते हैं लेकिन पेड़ की हालत को ध्यान में रखते हुए अभी यहां लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पेड़ की हालत को सुधारने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने सलाइन ड्रिप में इंजेक्शन कई केमिकल भी मिलाए हुए हैं, इसी तरह से सैकड़ों बोतलें तैयार की गयी हैं। पेड़ के इलाज के लिए बोतलों को दो-दो मीटर पर इंजेक्शन लगाकर लटकाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।