{"_id":"5a48716f4f1c1b686a8bcb6d","slug":"this-chinese-man-lost-his-voice-after-doing-the-mute-drama-last-12-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने 12 साल तक किया ऐसा नाटक, असलियत सामने आते ही खो दी आवाज ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस शख्स ने 12 साल तक किया ऐसा नाटक, असलियत सामने आते ही खो दी आवाज
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
man
चीन में एक आदमी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ऐसा कारनामा कर डाला कि वो हमेशा के लिए अब गूंगा हो गया है। ये बात आपको अजीब जरूर लग सकती है लेकिन असलियत जानकर पुलिस वाले भी हैरान है।
china
मिली जानकारी के अनुसार साल 2005 में झेचियांग प्रांत में झेंग नाम का एक व्यक्ति था। किराए के विवाद को लेकर उसका पत्नी के चाचा से झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना बढ़ गय़ा कि झेंग ने चाचा को जान से मार दिया।
पढे़ं- पति के ऊपर ऐसे आई पत्नी कि निकले प्राण, अजीबो-गरीब मामला देखकर रह जाएंगे हैरान
पढे़ं- पति के ऊपर ऐसे आई पत्नी कि निकले प्राण, अजीबो-गरीब मामला देखकर रह जाएंगे हैरान
man
झेंग की उम्र उस समय करीब 33 साल थी। वो अपने मूल घर से उत्तर में लगभग 450 मील की दूरी पर रह रहा था। झेंग को इस बात का डर सता रहा था कि उसे कही पकड़ न लिया जाए ऐसे में उसने खुद को बचाने के लिए गूंगा होने का नाटक किया। इसके साथ ही झूठी पहचान बनाकर रहने लगा।
पढ़ें- इससे बड़ा मैजिक क्या हो सकता है, देखोगे तो बस देखते रह जाओगे
पढ़ें- इससे बड़ा मैजिक क्या हो सकता है, देखोगे तो बस देखते रह जाओगे
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
झेंग अपना नाम बदलकर नई नौकरी करने लगा। कुछ समय बाद उसने शादी कर ली और एक बच्चे का पिता बन गया। 12 साल बाद जब उसने बोलने की कोशिश की तो गले से आवाज ही नहीं निकली। मेडिकल जांच में पता चला कि वो अब कभी बोल नहीं पाएगा। अब उसे हत्या करने और उसे छुपाने को लेकर पछतावा हो रहा है। फिलहाल उसने पुलिस के सामने लिखकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पढ़ें- हर बार छींक अशुभ नहीं होती, अपशकुन के अलावा मिल सकते हैं ये सुखद संदेश
पढ़ें- हर बार छींक अशुभ नहीं होती, अपशकुन के अलावा मिल सकते हैं ये सुखद संदेश