फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन की इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को थैलों में भरकर कैश, बोनस में बांट दिए 163 करोड़

Mon, 05 Feb 2018 02:31 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
this china company distribute bundles of money to employees as bonus
bonus
जब भी कभी हमें तनख्वाह से अलग कुछ पैसे मिले तो हमें बहुत खुशी मिलती है, जैसे एनुअल बोनस, टीवीपी, इनकम टैक्स से मिला रिफंड। ये सब ऐसे सोर्स हैं, जिन पैसों की हम कभी प्लानिंग करके नहीं चलते। यह अचानक से हमें मिलते हैं। हां, पर पूरे साल सभी को इन पैसों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर आपको बोला जाए कि आपकी कंपनी आपको थैला भरकर बोनस दे रही है तो आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा, लेकिन चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 163 करोड़ रुपए बोनस के रूप में दिए हैं।
this china company distribute bundles of money to employees as bonus
bonus
चीन की फांगदा स्पेशल स्टील टेक्नोलॉजी ने कर्मचारियों को 163 करोड़ रुपए बोनस के रूप में दिए हैं। यह राशि नकद में दी गई। कंपनी के कर्मचारी बड़े बड़े थैलों में पैसों को भरकर अपने घर लेकर गए। आपको बता दें इस कंपनी की स्टील यूनिट में करीब 5 हजार कर्मचारी हैं। 
 
this china company distribute bundles of money to employees as bonus
bonus
कंपनी की सेल्स से सालाना आय 82,000 करोड़ रुपए है। कंपनी पिछले 7 साल में अपने एंप्लॉयीज को 1,630 करोड़ रुपये बोनस के रुप में दे चुकी है। जब बोनस बांटा गया उसके बाद सभी एम्प्लॉयी अपने बैग और थैलों में नेाटों को भरते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
this china company distribute bundles of money to employees as bonus
bonus
हर एम्प्लॉयी को करीब 3.50 लाख रु. बोनस में दिया गया है। सिर्फ मौजूदा एंप्लॉयीज को ही नहीं कंपनी ने रिटायर हो चुके वर्कर्स को भी बोनस दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बोनस में बांटी गई रकम का वजन करीब 2 टन से भी ज्यादा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed