{"_id":"5b02ab174f1c1be4408b6acf","slug":"these-shaming-pictures-of-flights-make-you-laugh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विमान में कैसी-कैसी हरकतें करने लगते हैं लोग, देखते ही लोगों के मुंह से निकल जाते हैं अपशब्द","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
विमान में कैसी-कैसी हरकतें करने लगते हैं लोग, देखते ही लोगों के मुंह से निकल जाते हैं अपशब्द
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली केे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक रूसी पासपोर्ट धारक 58 वर्षीय एनआरआई द्वारा एक भारतीय महिला के साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को इस्तांबुल से दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला के बगल वाली सीट पर बैठे यात्री ने उसके सामने अश्लील हरकत की।
airplane passenger
आईजीआई एयरपोर्ट पर नियंत्रण कक्ष को रविवार सुबह सूचना मिली कि फ्लाइट में एक यात्री ने महिला के सामने अश्लील हरकत की है। हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान जब विमान की लैंडिंग के समय वहां पहुंचे। इसी बीच दिल्ली पुलिस के पास एक कॉल आई। शिकायतकर्ता ने कहा कि विमान में सवार एक यात्री ने उसके सामने अश्लीलता की। दिल्ली पुलिस ने आरोपी यात्री के खिलाफ धारा 509 का केस दर्ज कर उसे गिरफ्त में ले लिया है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी विमान में किसी पैसेंजर के साथ ऐसे हरकत की गई है। चलिए बताते हैं इन अजीबोगरीब वाकयों के बारे में...
airplane passenger
हमारे पास ऐसी कुछ तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। विमान के अंदर लोग क्या-क्या करते हैं, ये तस्वीरें उन हरकतों को साफ-साफ दिखाती हैं। जी हां, हाल ही में सारी सीमाओं को लांघते हुए एक महिला और एक पुरुष ने विमान के बाथरूम में सेक्स किया। इसका पता तब चला जब उनकी आवाज बाहर बैठे यात्रियों को आने लगी। उन्होंने इसकी शिकायत एयरलाइंस स्टाफ से की। इसके बाद दोनों को बाथरूम से बाहर निकाला गया। यह मामला वर्जिन अटलांटिक विमान में सामने आया। इसके बाद महिला को आजीवन बैन कर दिया गया है। आपको बता दें कि 13 मार्च 2018 को यह विमान गैटविक एयरपोर्ट से मैक्सिको के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
airplane passenger
वहीं चीन में एक मां ने अपने बच्चों को सीटों के पीछे ही मल त्याग करने के लिए भेज दिया। मां के मुताबिक विमान के बाथरूम काफी छोटे थे इसलिए उन्होंने अपने बच्चे से ऐसा करने के लिए कहा। ये सारी तस्वीरें passenershaming.com के पेज से ली गई हैं।
विज्ञापन
airplane passenger
कभी कभी विमानों में कुछ लोगों को ज्यादा ही गर्मी लगने लगती है तो वह अपने सारे कपड़े उतारकर बैठ जाते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे उन्हें विमान पर चढ़ना नहीं था बल्कि एसी के ठंड का मजा लेना था। ये लोग अपनी सीट पर पैर पसारकर बैठ जाते हैं और एसी का मजा लेते है। इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे यात्री को इससे कोई परेशानी हो रही है या नहीं।