एक परिवार ने किसी अनहोनी की शक में अपने घर में मोबाइल कैमरा लगाया उसके बाद जो शूट हुआ उसने सभी को चौंका दिया। 7 महीने की मासूम बच्ची को उसकी केयरटेकर कपड़े उतार कर बेंत से पीट रही थी। मामला पंजाब का है। कपूरथला में 17 माह की बच्ची नवप्रीत कौर के पिता सुखदेव सिंह ने मोबाइल शॉप चलाते हैं। पत्नी स्टेफी पीटीयू भी कपूरथला में प्राइवेट जॉब करती है। दोनों कामकाजी होने के कारण अपनी 17 माह की बच्ची नवप्रीत कौर की देखभाल के लिए नैनी रखते हैं।
ऐसे में उनके घर में करीब दो साल से साफ-सफाई का काम कर रही प्रवीण को बच्ची की देखभाल के लिए 2000 रुपये भी देने लगे। लेकिन दो-तीन दिन बाद उन्होंने देखा कि बच्ची के शरीर पर कुछ निशान पड़े हैं और वह कुछ सहमी सी रहती है। जब उन्होंने बच्ची से पूछा तो वह बस इतना ही बोली कि आंटी...मारी। मामले पर पति ने पत्नी से बात की। फिर दोनों ने मामले की सच्चाई जानने के लिए घर की खिड़की में एक मोबाइल फोन वीडियो मोड पर फिट कर दिया।
बहाना बनाकर दो घंटे के लिए दोनों कहीं चलाे गए। करीब सवा नौ बजे घर वापस आने पर वीडियो देखते ही उनके पैरों तले जमीन निकल गई। वीडियो में प्रवीण उनकी बेटी के साथ जानवरों जैसा सुलूक कर रही थी। यहां तक कि उसके कपड़े उतार कर बांस की बेंत से उसकी पिटाई कर रही थी। इस पर उन्होंने तुरंत सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसमें पिटाई की पुष्टि हुई। पुलिस ने माता-पिता की रिपोर्ट पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।