{"_id":"5acde2fa4f1c1b813d8b484e","slug":"the-most-funny-names-of-indian-railway-stations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के 10 अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, नाम ही जान लेंगे तो कह उठेंगे वाह! प्रभु क्या तेरी लीला ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
भारत के 10 अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, नाम ही जान लेंगे तो कह उठेंगे वाह! प्रभु क्या तेरी लीला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jun 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
indian railway
देश की लाइफ लाइन बना भारतीय रेलवे रोजाना लाखों लोगों को अपने नेटवर्क के बलबूते यहां से वहां ले जाता है। इस बीच कई स्टेशन आपकी नजर के सामने आते होंगे। इनमें से कुुछ नाम बेहद अजीब होते हैं। कभी-कभी तो यह आपको हंसाने का काम भी करते हैं। आज ऐसे ही कुछ रेलवे स्टेशनों से आपको रूबरू कराएंगे। इनके नाम सुनते ही आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। चलिए तस्वीरें देखने को तैयार हो जाइए....
nana
नाना रेलवे स्टेशन राजस्थान में है। यह रेलवे स्टेशन सूबे को सिरोही पिंडवारा नामक जगह पर बना हुआ है। यहां से सबसे करीब बड़ा रेलवे स्टेशन उदयपुर है।
sali
नाना रेलवे स्टेशन की तरह साली रेलवे स्टेशन राजस्थान के जोधपुर जिले में है। यह रेलवे स्टेशन उत्तरी-पश्चिमी रेलवे से जुड़ा हुआ है। इस स्टेशन से अजमेर की दूरी करीब 53 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Odhaniya chacha
राजस्थान का ओढनिया चाचा रेलवे स्टेशन भी मजेदार नाम है। यात्री इस नाम को पढ़कर भी अचरज में पड़ जाते हैं।यह स्टेशन समुद्र तल से ऊंचाई 224 मीटर पर बना हुआ है।
विज्ञापन
bibi nagar
तेलंगाना के भुवानागिरी जिले में बीबीनगर नामक रेलवे स्टेशन का नाम पढ़कर पता नहीं क्यों लोगों के चेहरे खिल जाते हैं। शायद उन्हें यह नाम बेहद पसंद आता होगा। इस स्टेशन से ज्यादातर लोकल ट्रेनें चलती हैं।