फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाढ़ी-मूंछ संग शान से जिंदगी जी रही ये लड़की, जो देखता है हो जाता है इनका दीवाना

Fri, 09 Mar 2018 09:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
The Girl lives with beard and mustache
demo
लड़कियां अपने लुक्स को लेकर काफी कॉनशिअस रहती हैं और हर मौके पर खुद को सबसे खूबसूरत दिखाना चाहती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे जिसकी शान उसकी दाढ़ी-मूंछ है। सुनकर झटका लगा न...


 
The Girl lives with beard and mustache
demo
लड़कियों के चेहरे पर ज़रा सा भी दाग-धब्बा हो जाने पर वह परेशान हो जाती हैं। लेकिन इन्हें देखिए... इस लड़की के चेहरे पर तो लड़कों जैसी दाढ़ी-मूंछ है। जी हां, आपने सही पढ़ा। 

इस लड़की के सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि शरीर पर भी एक लड़के की तरह बाल आते हैं। लेकिन इस वजह से वह दुखी नहीं रहती बल्कि ये इन्हें अपनी शान समझती है। कौन है यह लड़की? चलिए आपको बताते हैं।

 
The Girl lives with beard and mustache
demo
हम जिस लड़की कि बात कर रह हैं वह सुंदरता और दिखावे से काफी ऊपर उठ चुकी है। इनका नाम हरनाम कौर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें हरनाम पंजाबी लड़की है। हरनाम के शरीर पर एक लड़के की तरह बाल निकलते हैं। बता दें आज हरनाम एक पेशेवर मॉडल बन चुकी है।  

लेकिन इससे पहले वह एक सामान्य लड़की की तरह जीवन बिता रही थीं। जब वह स्कूल में थी तब 11 वर्ष की उम्र में ही उनके शरीर पर बाल निकलने शुरू हो गए थे। उनके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ निकलनी शुरू हो गई। फिर धीरे-धीरे बाल छाती तक फैल गए। यह सब देखकर हरनाम और उसके घरवाले परेशान हो गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि यह सब अचानक से कैसे होने लगा। हरनाम के दोस्त उनसे दूरी बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Girl lives with beard and mustache
demo
बाद में डॉक्टर से मिलने पर पता चला कि हरनाम पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नामक एक बीमारी से पीड़ित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस बीमारी में शरीर में हार्मोनल डिस्बेलेंस की वजह से हार्मोनल चेंज आते हैं। इसी कारण कभी-कभी महिलाओं के शरीर पर तेजी से बाल भी बढ़ने लगते हैं। हरनाम को बचपन से ही यह बीमारी हो गई थी।

शुरुआत में वह अपने बढ़ते हुए बालों से बेहद परेशान हो गई। लेकिन बाद में उन्होंने बालों के साथ मॉडलिंग करने का फैसला लिया। 23 वर्ष की हरनाम अब बिलकुल सिख नजर आती हैं। कोई भी उन्हें देखकर कहेगा कि हरनाम एक सिख हैं। आज हरनाम को बड़ी संख्या में लोग पहचानते हैं।

 
विज्ञापन
The Girl lives with beard and mustache
demo
सिर्फ इतना ही नहीं हरनाम ने अपने लंबे बालों के चलते सिख धर्म को अपनाने का फैसला लिया। हरनाम कौर की मॉडलिंग की तस्वीरें देखकर आप भी 
उनके जज्बे को सलाम करेंगे।

हां एक बार को तस्वीर देखकर आप धोखा खा सकते हैं कि हरनाम की दाढ़ी-मूंछ नकली है। हरनाम की लंबी दाढ़ी-मूंछ और पगड़ी ही अब उनकी पहचान है। इसके अलावा बताना चाहेंगे कि हरनाम का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल हो चुका है। उनका नाम सबसे कम उम्र वाली दाढ़ी मूछों वाली महिला के तौर पर रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed