फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल की इस महिला की रसोई का खाना खाने आते है विदेशी, जानिए क्या है खास

Fri, 09 Mar 2018 09:00 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Best restaurent in jaisalmer for foreigners
demo
ऊंची दुकानों के फीके पकवान खा-खा कर अगर मन ऊब चुका है तो एक बार इस दादी के देशी रेस्टोरेंट की ओर रुख करके जरूर देखें। कहते हैं इनके हाथ का बना खाना आपको उंगलिया चाटने को मजबूर कर देगा।


 
Best restaurent in jaisalmer for foreigners
demo
यकीन नहीं हो रहा तो एक बार इस तस्वीर को ध्यान से देखें, इसमें आपको कई विदेशी मेहमान नजर आ जाएंगे। दरअसल, इनका यहां आना जाना लगा रहता है। इन विदेशियों को दादी के हाथों का खाना खाने का चाव चढ़ गया है। बस यही चाह इन्हें बार-बार यहां खींच लाती है। 

 
Best restaurent in jaisalmer for foreigners
DEMO
बता दें, पूरे जैसलमेर में फेमस हो चुका दादी का यह देशी रेस्टोरेंट आज अपनी अनोखी पहचान बना चुका है। इस रेस्टोरेंट को चलाने वाली महिला का नाम चंदा देवी है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह कि ये महिला इतनी उम्रदराज होने के बावजूद यह काम कर रही है। वाकयी इस महिला की स्टोरी अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best restaurent in jaisalmer for foreigners
DEMO
असल में 80 साल चंदादेवी अपनी रसोई में ही एक छोटा रेस्टोरेंट चला रही है। व्यास मील के नाम से इनके रेस्टोरेंट को इंटरनेशनल गाइड बुक लोनली प्लानेट में जगह मिली है। करीब 40 साल पहले इन्होंने अपने घर में ही इस छोटे से रेस्टोरेंट की शुरूआत की थी।

 
विज्ञापन
Best restaurent in jaisalmer for foreigners
DEMO
अपने परिवार के लिए जो खाना बनता वहीं रेस्टोरेंट में आने वाले विदेशी ग्राहकों को परोसा जाता। इन्होंने अपने परिवार के सारे खर्च इसी रेस्टोरेंट पर निकाल दिए, बेटी की शादी भी की और अन्य काम भी किए। है न दिलचस्प स्टोरी। दोस्तों अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिख भेंजे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed