फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन की पार्टी के लिए लड़की ने किया ऐसा मेकअप, देखकर मां की भी छूट गई हंसी

Tue, 27 Mar 2018 08:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Teen apply a fake Tanning cream on her birthday then she face beauty blunder
Morgan Hill
मेकअप हमारे रोज के लुक्स को बदलने का एक कारगर जरिया है। यह कुछ लोगों का प्रोफेशन भी होता है तो कुछ ऐसे लोग होते हैं जो ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करते हैं। लेकिन कई बार लोगों के साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी कल्पना कभी वे खुद भी नहीं कर पाते।  

 
Teen apply a fake Tanning cream on her birthday then she face beauty blunder
Morgan Hill
इस युवती ने भी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा होगा। दरअसल, उसने अपने जन्मदिन वाले दिन अपने दोस्तों और परिवार वालों को हैरान करने का प्लान बनाया था। इस चक्कर में युवती के चेहरे का ऐसा हाल हुआ जो इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं।
Teen apply a fake Tanning cream on her birthday then she face beauty blunder
Morgan with her friend
जी हां, एक 17 वर्षीय स्कॉटिश युवती ने अपने जन्मदिन पर सोचा कि वह इस बार अपने रंग से एक शेड डल दिखना चाहेगी। इसके लिए उसने एक टैनिंग क्रीम बाजार से खरीदी और उसे इस्तेमाल किया। उसे अप्लाई करने के बाद जब उसने अपना चेहरा वॉश किया तो शीशे में खुद को देखकर वह बुरी तरह घबरा गई। 

हुआ यूं कि वह अपने रंग से केवल एक शेड की जगह चार शेड काली हो गई। टेनिंग क्रीम के यूज के बाद मोर्गन हिल नामक इस लड़की के साथ ब्यूटी ब्लंडर हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Teen apply a fake Tanning cream on her birthday then she face beauty blunder
tanning cream
मोर्गन ने कई बार अपना चेहरा साफ करने की कोशिश की लेकिन उसका कलर छूटने का नाम ही नहीं ले रहा था। यहां तक उसके ब्राउन बाल तक काले हो गए थे। मोर्गन जब अपनी मां के सामने ऐसी हालत में पहुंची तो वह उनपर हंसने लगी।

लेकिन जब उन्हें पूरी बात बताई तो उन्होंने मोर्गन को पार्टी में न जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा वहां तुम्हारा मजाक बन जाएगा। आखिर में मोर्गन को अपनी जन्मदिन पार्टी का विचार त्यागना पड़ गया।  
 
विज्ञापन
Teen apply a fake Tanning cream on her birthday then she face beauty blunder
tanning cream
बता दें मोर्गन ने  'St Moriz' नामक कंपनी का प्रोडक्ट यूज किया था जिसके बाद उसका यह हाल हुआ। मोर्गन को जब इस हाल में लोगों ने देखा तो सब चौंक पड़े।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed