{"_id":"5ab8dced4f1c1b2d3e8b47f6","slug":"know-about-the-samudra-manthan-kalash-and-where-it-is","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां दफ्न था समुद्र मंथन में निकले अमृत कलश का गहरा राज, अब आया सामने","category":{"title":"Supernatural Stories","title_hn":"भूत-प्रेत","slug":"super-natural-stories"}}
यहां दफ्न था समुद्र मंथन में निकले अमृत कलश का गहरा राज, अब आया सामने
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
samudra manthan kalash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि इंडोनेशिया में एक ऐसा मंदिर है जहां 'अमृत कलश' मौजूद है। ऐसी मान्यता है कि यह वही कलश है जो समुद्र मंथन के दौरान निकला था। रिपोर्ट में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि कलश में एक शिवलिंग भी है।
samudra manthan kalash
आपकी जानकारी के लिए बता दें इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। जहां इस कलश के होने का दावा किया जा रहा है वह कंडी सुकुह नामक एक प्राचीन मंदिर है। इसी मंदिर में इस कलश के मौजूद होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें एक द्रव्य हजारों सालों से मौजूद है। माना जाता है कि यह अमृत है जो हजारों साल से नहीं सूखा।
Kandi Sukuh tample
यहां मंदिर में एक दीवार पर महाभारत का आदिपर्व अंकित है जो इसके प्रमाण भी देता है। इसका पता तब लगा जब 2016 में पुरातत्व विभाग मरम्मत का कार्य करवा रहा था, तभी इस मंदिर की दीवार की नींव से एक्सपर्ट्स की टीम को यह कलश मिला था। यह एक तांबे का कलश था, जिसमें एक पारदर्शी शिवलिंग जुड़ा हुआ था। इसके भीतर एक खास लिक्विड भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
samudra manthan kalash
रिसर्च में पाया गया कि तांबे के बर्तन से इसकी बड़ी बारीक जुड़ाई की गई है ताकि इसे खोला न जा सके। सबसे हैरानी की बात यह है कि ये जिस दीवार में ये पाया गया, उस पर अमृत मंथन की नक्काशी मौजूद है। इस कलश की कॉर्बन डेटिंग लगभग बारहवीं सदी की बताई जाती है।