फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP का ये चायवाला 1 दिन में बन गया खरबपति, चाय ने किया करिश्मा पर कहानी कुछ और...

Fri, 25 May 2018 08:11 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Tea maker became billionaire after bank mistake in UP
tea shop
यूपी का ये चायवाला 1 दिन में खरबपति बन गया। अब ये चाय का करिश्मा है या कुछ और चलिए जानते हैं। दोस्तों हर इंसान का सपना होता है कि उसके बैंक अकाउंट में अथाह पैसा जमा हो जाए। इतना पैसा कि वह उनके  बूते अपनी पूरी जिंदगी ऐश-ओ-आराम से जी सके। अगर हम कहें यह खुशी एक चायवाले को मिला तो शायद आप इस बात पर यकीन न करें, लेकिन यह हकीकत है।   

 
Tea maker became billionaire after bank mistake in UP
tea maker
जी हां यूपी के हरदोई जिले के एक निम्न मध्यमवर्गीय चाय वाले को यह खुशी नसीब हुई। चाय बनाते-बनाते वह खरबपति बन चुका था। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक टिक न सकी। चंद पलो बाद ही उसके दामन में आई यह खुशी छिन भी गई।
Tea maker became billionaire after bank mistake in UP
tea shop
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यूपी के हरदोई जिले के प्राइवेट रोडवेज बस अड्डे पर पिंटू नामक यह शख्स चाय की दुकान चलाता है। पिंटू शहर के अशरफ टोला में रहता है। पिंटू ने मंगलवार 22 मई को इलाहाबाद बैंक में अपने खाते से रुपया निकाला था। जिसका मैसेज उसके मोबाइल पर आया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tea maker became billionaire after bank mistake in UP
tea
मैसेज देखते ही पिंटू की खुशी से उछलने लगा। दरअसल उसके खाते का बैलेंस 148 खरब, 85 अरब और 53 करोड़ रुपए हो गया था। पिंटू ने इस मैसेज को कई लोगों को दिखाया। बस फिर क्या था पिंटू ने देख डाले बड़े-बड़े सपने... 

 
विज्ञापन
Tea maker became billionaire after bank mistake in UP
cash
पिंटू ने सोचा कि अब वह इन पैसों से एक बड़ा सा बंग्ला खरीदेगा। उसने एक बेहतरीन रेस्टोरेंट बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी, लेकिन सपनों ने पिंटू का साथ महज आधे घंटे में छोड़ दिया। दरअसल, घंटे बाद ही उसके खाते से वह बैलेंस वापस निकाल लिया गया। असल में ये बैंक की गलती के कारण हुआ था। बैंक के कर्मचारियों ने डाटा फीडिंग में भारी गलती कर दी थी, जिसकी वजह से चाय वाले के अकाउंट में इतना अमाउंट दिखने लगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed