फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिनीज बुक में दर्ज हैं ये अजीबोगरीब रिकॉर्ड, इनके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Mon, 05 Feb 2018 05:58 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
strangest Guinness World Record
weird records
कुछ लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको रिकॉर्ड बनाने के लिए कोई खास मेहनत नहीं करनी पड़ती। उन लोगों को कुदरत ही कुछ नायाब चीज से नवाजती है जो उन्हें खुद वर्ल्ड रिकॉर्ड तक ले जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। 
strangest Guinness World Record
weird records
चीन की महिला यू जियांक्सिया के नाम सबसे लंबी पलकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें, 2016 में यू जियांक्सिया की ऊपरी बांई पलक की लंबाई 12.40 सेंटीमीटर नापी गई थी। वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के बाद पिछले 14 महीनों में उनकी पलक की लंबाई और बढ़ गई है।
strangest Guinness World Record
weird records
आपने देखा होगा जरा से भी अगर नाखून बड़े हो जाएं, तो आप परेशान होने लगते हैं। अगर कोई बड़े नाखून रखता भी है तो उसके लिए उनका ध्यान रखना कोई आसान काम नहीं होता।  तस्वीर में आप जिस महिला को देख रहे हैं वह अमेरिका की रहने वाली आयना विलियम्स हैं। उन्होंने अपने नाम सबसे लंबे नाखूनों जो कि 10.9 इंच का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
strangest Guinness World Record
weird records
जब कभी आपको कोई गुब्बारे फुलाने के लिए कहे तो आप एक दो गुब्बारे फुलाकर थक जाते है। अमेरिका के कोलाराडो में हंटर इवन नाम के शख्स ने अपने मुंह से 910 गुब्बारे फुलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed