{"_id":"59c769134f1c1bb6688b62c9","slug":"stranger-parked-car-outside-home-this-is-how-owner-taught-him-lesson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिड़की से बाहर झांकते ही दिखी अनजान कार, बाहर आया तो हो गई हालत खराब","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
खिड़की से बाहर झांकते ही दिखी अनजान कार, बाहर आया तो हो गई हालत खराब
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Parking
- फोटो : Liverpool Echo
रात का वक्त था, तभी एक शख्स को घर के बाहर कुछ आवाजें सुनाई दीं। उसने खिड़की से बाहर झांका तो देखा कि घर के सामने एक कार आकर रुकी। गाड़ी से एक महिल निकली और वह वहीं पास में खड़ी टैक्सी में बैठ गई। इसके बाद एक और शख्स इस गाड़ी से उतरा। उसने डिक्की से सूटकेस निकाला और इसी टैक्सी में जाकर बैठ गया।
Parking
- फोटो : Liverpool Echo
अपने घर के सामने अनजान सी कार को खड़ा देख वह शख्स बाहर आया। उसने पड़ोस के घर को देखा तो पाया कि उस घर के सामने दो कार खडी़ थी और उसके खुद के घर के सामने वाली जगह खाली थी जहां दो स्ट्रेंजर कब्जा कर चुके थे। लिहाजा, उसकी खुद की गाड़ी के लिए कोई जगह नहीं बची थी। ये सोच मकान मालिक की हालत खराब हो गई।
पढ़ें: रईसजादे ने गलत तरीके से पार्क की थी कार, इस शख्स ने सिखाया बढ़िया सबक, देखें वीडियो
पढ़ें: रईसजादे ने गलत तरीके से पार्क की थी कार, इस शख्स ने सिखाया बढ़िया सबक, देखें वीडियो
Parking
- फोटो : Liverpool Echo
उसे यह समझते देर न लगी उस अनजान जोड़े ने जानबूझकर उसके घर के सामने गाड़ी पार्क की और खुद किसी ट्रिप पर चले गए। उस अनजान कपल ने पार्किंग के पैसे बचाने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parking
- फोटो : Liverpool Echo
मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने पाया कि जिस जगह दो लोगों ने अपनी गाड़ी पार्क की थी वह न तो निजी जमीन थी, न ही वर्जित क्षेत्र। लिहाजा उन दोनों अनजान लोगों के खिलाफ कोई कानूनी केस नहीं बनता।
विज्ञापन
Parking
- फोटो : Liverpool Echo
तंग आकर मकान मालिक ने खुद उन दोनों को सबक सिखाने की ठानी। उसने बाजार से प्लास्टिक रोल खरीदा और पूरे कार पर इस तरह लपेट दिया कि गाड़ी को चलाना तो दूर उसका दरवाजा भी खोलना किसी आफत से कम न था।
अगर आपके घर पर कोई दूसरा पार्क कर देता है अपनी गाड़ी तो इंग्लैंड के लिवरपूल के इस किस्से से ले सकते हैं टिप्स!
अगर आपके घर पर कोई दूसरा पार्क कर देता है अपनी गाड़ी तो इंग्लैंड के लिवरपूल के इस किस्से से ले सकते हैं टिप्स!