फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में मिला चांस तो युवक ने दिखाया पंजाबी डांस, मॉल में लगी भीड़ और फिर...

Tue, 10 Jul 2018 06:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
pakistani man dance video goes viral on laung laachi latest punjabi song

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया का बड़ा जलवा देखने को मिल रह है। इंटरनेट पर कोई भी वीडियो पोस्ट करो तो वह तेजी से वायरल हो जाती है। हाल ही में पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सभी इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं। इसी वीडियो में एक शख्स पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस कर रहा है।

pakistani man dance video goes viral on laung laachi latest punjabi song

आपको बता दें कि पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों को भी काफी पसंद किया जाता है। वहां के लोग पंजाबी गानों को बहुत पसंद करते हैं। इस वीडियो में भी पंजाबी गाना ही है। इस वीडियो में एक शख्स पाकिस्तान के एक मॉल में पंजाबी गाने पर जोरदार डांस कर रहा है। यह फिल्म मन्नत नूर का 'लॉन्ग लाची' गाना है। इस गाने पर नीरू बाजवा ने डांस किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो में धमाल मचा रखा है।

pakistani man dance video goes viral on laung laachi latest punjabi song

पाकिस्तान में भी इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को फेसबुक पर मेहरोज बेग नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को दो ही दिन में 48 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे टीवी पर 'लॉन्ग लाची' गाना चल रहा है और आगे एक शख्स उस पर डांस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani man dance video goes viral on laung laachi latest punjabi song

वह शख्स बिलकुल गाने की हीरोइन की तरह डांस करता नजर आ रहा है। वहीं आस पास खड़े लोग उसके डांस को देखकर सीटियां बजा रहे हैं। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दोनों देशों के लोग इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। देखें वीडियो-
https://www.facebook.com/mehrozbaigofficial/videos/2048076782109455/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed