फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिया प्रकाश की तरह ये 5 चेहरे कुछ पलों में हुए मशहूर, आपको देखने चाहिए जरूर

Tue, 13 Feb 2018 09:09 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Six Girls Like Priya Prakash Varrier Who Become Internet Viral Sensation
priya prakash varrier

प्रिया प्रकाश वारियर


सोनम गुप्ता की बेवफाई तक लोग भूल गए जब इस लड़की का मुस्कुराता हुआ मुखड़ा रविवार को उनकी टाइमलाइन पर आया। 26 सेकेंड्स में इस बाला ने अपने एक्सप्रेशंस से लोगों को इस कदर इंप्रेस कर दिया कि देखते ही देखते यह वायरल सेनसेशन बन गई। इस लड़की का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है। प्रिया मलयाली एक्ट्रेस और मॉडल हैं।  प्रिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है यह उनकी डेब्यू फिल्म 'उरु अदार लव' का गाना है।

Six Girls Like Priya Prakash Varrier Who Become Internet Viral Sensation
Saima Hussain Mir

साइमा हुसैन मीर
पुणे में फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने अपने फैन्स के साथ सेल्फी ली। इस तस्वीर को जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो फिल्म से ज्यादा चर्चा इस लड़की की होने लगी। देखते ही देखते यह वायरल सेनसेशन बन गई। इस लड़की का नाम साइमा हुसैन मीर है और यह मूल रूप से कश्मीरी हैं।  

Six Girls Like Priya Prakash Varrier Who Become Internet Viral Sensation
Sabjiwali

श्रेष्ठा
नेपाल की इस सब्जीवाली की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं, हैशटैग #Tarkariwali और #Sabjiwali टॉप ट्रेंड बन गया। इस लड़की का नाम श्रेष्ठा है। यह तस्वीर तब ली गई जब वह कॉलेज की छुट्टियों में अपने घर आई थी और पेरेंट्स की मदद करने के लिए सब्जी बेचने निकली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Six Girls Like Priya Prakash Varrier Who Become Internet Viral Sensation
Dhinchak pooja

ढिंचैक पूजा
वायरल सेनसेशन कैसे बनना है इसका चलता-फिरता फॉर्मूला है ढिंचैक पूजा। 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाना यूट्यूब पर अपलोड होते ही वह ऑनलाइन सेलिब्रिटी बन गईं। रही सही कसर  'दिलों का शूटर' और 'आफरीन बेवफा' जैसे गानों ने पूरी कर दी। लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि 'बिग बॉस-11' के मेकर्स ने भी इन्हें शो का हिस्सा बना लिया।

विज्ञापन
Six Girls Like Priya Prakash Varrier Who Become Internet Viral Sensation
Airtel Girl

शाशा
इस बाला के वायरल सेनसेशन बनने का किस्सा तो पूरा देश जानता है। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि एक टेलीकॉम कंपनी ने जब अपनी 4 जी सेवा लॉन्च की, तो उसके विज्ञापन में यह लड़की दिखी। कंपनी ने टीवी से लेकर अखबार तक में इतने विज्ञापन दिए कि दिन में कम से कम पांच लोगों को किसी ना किसी तरह से इस लड़की के दर्शन हो जाते थे। कैंपेन के लॉन्च होने के हफ्ते भर के अंदर-अंदर यह लड़की सेनसेशन बन गई। इसका नाम शाशा है और यह मूल रूप से देहरादून की रहने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed