फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में अगर जान लेंगे सब्जीवालों की ये करतूत तो सब्जी से नफरत हो जाएगी

Tue, 13 Feb 2018 08:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
video being viral of mumbai Hawkers who kept vegetables in the gutter
demo
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसे देखकर आपको फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' की याद आ जाएगी। फर्क बस इतना है कि यह रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ का सीन है। 
video being viral of mumbai Hawkers who kept vegetables in the gutter
demo
फिल्म में ट्रैफिक सिग्नल पर हॉकर्स को सब्जी बेचते हुए दिखाया गया है। अगर आप मुंबई जाएंगे तो आपको यह दृश्य असल में देखने को मिल जाएगा। जी हां, वायरल वीडियो में कुछ सब्जीवालों को गटर से सब्जी निकालते हुए दिखाया गया है। 

सबसे ज्यादा हैरानी तो इस बात पर होती है कि राह से गुजरते लोग सब्जीवालों को गटर से सब्जी निकालते देखकर भी चुप हैं। लेकिन क्या आप यह वीडियो देखकर चुप रह पाएंगे..? 
video being viral of mumbai Hawkers who kept vegetables in the gutter
demo
सिर्फ इतना ही नहीं, इन्ही सब्जीवालों से लोग सब्जियां खरीदने आते हैं। सबकी आंखों के सामने खुलेआम सब्जीवालों की ये करतूत वाकयी हैरान कर देने वाली है। 

आज बड़ी-बड़ी मेट्रोपॉलिटन सिटीज का यही हाल बन चुका है। हर जगह हर कोई ट्रैफिक सिग्नल पर हॉकरों द्वारा बेची गई ऐसी सब्जियां 
खा रहा है। लेकिन यह वीडियो देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ट्रेफिक सिग्नल पर मिलने वाली इन सब्जियों को न खरीदें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
video being viral of mumbai Hawkers who kept vegetables in the gutter
demo
देखनें में भले ही यह आकर्षक लगें लेकिन इनकी सच्चाई जानेंगे तो आप चौंक पड़ेंगे। इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि कैसे हॉकर्स गंदे नाले के एक गटर में सब्जियां रख रहे हैं। ये तस्वीरें वाकयी चौंकाने वाली है। 

कभी-कभी इन सब्जियों को धोने के लिए गटर के पानी का उपयोग किया जाता है, तो कभी हॉकर्स अपनी लार से इन फलों को चमकाने का काम भी करते हैं। 

 
विज्ञापन
video being viral of mumbai Hawkers who kept vegetables in the gutter
demo
आपको इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा होगा न... लेकिन यह वीडियो देख लेंगे तो इस बात पर जरूर यकीन हो जाएगा। यह वायरल वीडियो सांताक्रूज के वकोला इलाके का बताया जा रहा है। इसे एक लोकल न्यूज पोर्टल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।  

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed