{"_id":"598eadd94f1c1b36548b49ce","slug":"serial-killer-joseph-metheny-reveals-he-sold-human-flesh-in-name-of-special-barbecue-meat-in-the-usa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्पेशल मीट बताकर सड़क किनारे बेचता था इंसानों का मांस, इस शख्स ने खोले कई दिल दहला देने वाले राज ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
स्पेशल मीट बताकर सड़क किनारे बेचता था इंसानों का मांस, इस शख्स ने खोले कई दिल दहला देने वाले राज
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sat, 12 Aug 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Barbecue Meat
- फोटो : Barbecue Meat (प्रतिकात्नक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको सड़क किनारे बारबेक्यू मीट बिकता दिखे, वह भी ऐसे दुकान पर जिसे आपने पहले नहीं देखा था, तो सावधान हो जाइयेगा। हो सकता है जिस मांस को बीफ या पोर्क बताकर बेचा जा रहा हो, वह किसी जानवर का नहीं बल्कि इंसान का हो!
Joseph Roy Metheny
- फोटो : murderpedia
एक सीरियल किलर ने खुद लोगों को यह चेतावनी दी है। उसने खुद कबूल किया है कि लोगों की हत्या कर वह उनके टुकड़ों को हाइवे पर कई ड्राइवरों को बेच चुका है। इस हत्यारे का नाम है जोसेफ रॉय मेथनी।
पढ़ें: दबे पांव घर में घुस रहा था घड़ियाल, इस शख्स की सूझबूझ ने बचा ली घरवालों की जान
पढ़ें: दबे पांव घर में घुस रहा था घड़ियाल, इस शख्स की सूझबूझ ने बचा ली घरवालों की जान
Joseph Roy Metheny
- फोटो : murderpedia
अमेरिका के मैरीलैंड जेल में बंद मेथनी की हाल ही में लाश बरामद की गई है। जेल में किसी ने इस सीरियल किलर की हत्या कर दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। मेथनी की हत्या की खबर के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाले उन वारदातों की भी चर्चा जोर पकड़ रही है जिसे 90 के दशक में खुद उसने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Joseph Roy Metheny
- फोटो : murderpedia
पुलिसिया पूछताछ में मेथनी ने स्वीकार किया था कि उसने पुल के नीचे सो रहे दो लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला था। उसने यह भी बताया कि 23 साल की कैथी स्पाइसर और 39 साल की ऐन मैग्जिनर समेत कई लड़कियों को घर बुलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उनकी हत्या कर लाश के टुकड़े कर बेच दिये।
विज्ञापन
Joseph Roy Metheny
- फोटो : murderpedia
मेथनी ने यह भी खुलासा किया कि उसने जितने भी लोगों को मारा उनसे कोई दुश्मनी नहीं थी। बस लोगों को मौत के घाट उतारने पर उसे ताकतवर होने का एहसास होता था। जब उसकी पत्नी 6 साल के बेटे को लेकर घर छोड़कर चली गई थी तब से उसने लोगों को मारकर अपना दुख कम करने का रास्ता अपनाया।