{"_id":"5a8bcb814f1c1bf17b8b838d","slug":"see-these-pen-images-your-childhood-memories-refreshed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rotomac ही नहीं ये 5 पैन भी याद करवा देते थे बचपन, देखना नहीं चाहेंगे क्या?","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
Rotomac ही नहीं ये 5 पैन भी याद करवा देते थे बचपन, देखना नहीं चाहेंगे क्या?
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
DEMO
बचपन में जब पापा के पास पेन देखते तो मन होता था कि हम भी पेन चलाएं लेकिन उस समय हाथ और उम्र इतनी कच्ची होती थी कि उसे थामने तक के लिए पिता जी पेन नहीं देते थे। हम बिना उसका मोल जाने जिद करने लगते थे कि पेन चाहिए और अब हम केवल पेन से ही लिखेंगे वरना नहीं पढ़ेंगे। लेकिन यह तमन्ना बचपन में तो पूरी न हो सकी।
DEMO
पायलेट पेन
पायलेट पेन तो आपको याद होगा ही। इस पेन को रौब झाड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। आलम यह था कि चोरी छुपे कभी भाई का पेन चुरा लिया जाता था। इस बात पर मां की मार मिलती थी लेकिन बचपन का जुनून था। कहां थमने वाला। पिटने के बाद भी दोबारा वही हरकत करते थे।

रोटोमैक पेन
रोटोमैक की यादें तो कभी धुंधली हो ही नहीं सकती। वो इस लिए क्योंकि हमारा फेवरेट सुपरस्टार जो इसके एड करता था। जी हां, सलमान खान ने एक समय रोटोमैक पेन कंपनी के खूब विज्ञापन किए। इसी का असर स्कूल में देखने को मिला। जब भी कोई दोस्त या क्लासमेट नया रोटोमैक पेन लेकर आता तो सीना चौड़ा कर दिखाते हुए सलमान खान वाला पोज देता था।

रेनॉल्ड्स
यह पेन भी एक समय इतना खास बना की स्कूल के एग्जाम देने के लिए इसे ही लेकर जाते थे। बेधड़क चलते जाने वाला पेन समझकर इसे खूब यूज किया। सबसे खास बात यह थी कि इसका विज्ञापन दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया था। इसलिए यह सचिन की तरह इंडिया फेवरेट पेन बन गया। पेन के प्रति दीवानगी ऐसी आई कि स्कूल के बच्चे उसे चूमते हुए इस्तेमाल किया करता था।

ग्रिप वाला पेन
पहले की सिंपल और एक ही जैसे दिखने वाले पेन की लीगेसी को तोड़ने वाले पेन भी मार्केट में आए। जी हां, हम बात कर रहे हैं ग्रिप वाले पेन की जो अपने समय में टॉप ट्रेंड बने। इनकी बनावट खास ऐसे तैयार की गई थी कि लिखते-लिखते किसी के हाथ दर्द न करें। इसके लिए पेन पर एक रबड़ की ग्रिप चढ़ी होती थी। ग्रिप पेन में सबसे ज्यादा फेमस होने वाला पेन यूं तो 'एड जेल' रहा लेकिन इसके बाद मोनटेक्स हाइग्रिप, सेलो ग्रिपर जैसे तमाम पेन मार्केट में आएं।