सोशल मीडिया पर आए दिनों फनी डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सारे वीडियो को पीछे छोड़ एक ऐसा ही फनी वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला डीजे पर मिथुन के 'जूली-जूली' और अमिताभ बच्चन के 'मीना' गाने पर गजब का डांस कर रही है। महीला के डांस ने इंटरनेट पर हर ओर धमाल मचाया हुआ है।
वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी शादी या फंक्शन का है। 'जूली-जूली' की धुन पर महिला के डांस को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान लग रहे हैं। कई लोग उनके साथ डांस करने के लिए भी आगे आते हैं लेकिन उनके स्टेप से कोई मैच नहीं कर पाता व एक सभी साइड में खड़े हो गये। हर कोई उनके डांस के आगे फेल हो गया।
वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे एक गाने के खत्म होने के बाद भी वह नहीं थमती और दूसरा गाने के बजते ही वापस से डांस करने लगती है। यह वीडियो कब और किस जगह की है इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर लोगों को उनका डांस बेहद पसंद आ रहा हैं।