फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rotomac ही नहीं ये 5 पैन भी याद करवा देते थे बचपन, देखना नहीं चाहेंगे क्या?

Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Not only Rotomac these Five pens Images works to refresh your Childhood memories
DEMO
बचपन में जब पापा के पास पेन देखते तो मन होता था कि हम भी पेन चलाएं लेकिन उस समय हाथ और उम्र इतनी कच्ची होती थी कि उसे थामने तक के लिए पिता जी पेन नहीं देते थे। हम बिना उसका मोल जाने जिद करने लगते थे कि पेन चाहिए और अब हम केवल पेन से ही लिखेंगे वरना नहीं पढ़ेंगे। लेकिन यह तमन्ना बचपन में तो पूरी न हो सकी। 


पहले स्लेट पर स्लेटी, फिर तख्ती पर दवात और कलम रगड़ी तब जाकर हर्फ गढ़ना सीखे। इसके बाद ही पेन से लिखने को मिला। हां वह पहला पैन 'स्टिक ईजी' था। याद तो होगा आपको भी। वही पेन जो लाला की दुकान से लेकर नौकरीपेशा लोगों की जेब में सजा नजर आता था। उस दौर में यह पेन सबसे ज्यादा चलन में था। 

वजह यह थी कि यह पेन सबसे सस्ते दामों पर मिलता था। महज 2 रुपए इसकी कीमत थी। लोग तो इस पेन के रिफिल के खत्म होने के बाद रिफिल खरीदने से बेहतर 2 रुपए में नया पेन लेना तक ही बेहतर समझते थे। इससे आप समझ सकते हैं कि इस पेन का उस दौर में क्या क्रेज रहा होगा।  

ऐसा नहीं है कि मार्केट में और कोई कंपनी नहीं थी। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो यह गलत होगा। बता दें उस समय कई पेन की कई कंपनियां बाजार में मौजूद थी। इन कंपनियों ने अच्छा खासा मुकाम भी हासिल किया था। चलिए आज ऐसे ही कुछ पेन के बारे में बताते हैं जो धुंधली पड़ चुकी बचपन की यादों को फिर से ताजा कर देंगी...
Not only Rotomac these Five pens Images works to refresh your Childhood memories
DEMO
पायलेट पेन 
पायलेट पेन तो आपको याद होगा ही। इस पेन को रौब झाड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। आलम यह था कि चोरी छुपे कभी भाई का पेन चुरा लिया जाता था। इस बात पर मां की मार मिलती थी लेकिन बचपन का जुनून था। कहां थमने वाला। पिटने के बाद भी दोबारा वही हरकत करते थे। 



 
Not only Rotomac these Five pens Images works to refresh your Childhood memories
DEMO
रोटोमैक पेन
रोटोमैक की यादें तो कभी धुंधली हो ही नहीं सकती। वो इस लिए क्योंकि हमारा फेवरेट सुपरस्टार जो इसके एड करता था। जी हां,  सलमान खान ने एक समय रोटोमैक पेन कंपनी के खूब विज्ञापन किए। इसी का असर स्कूल में देखने को मिला। जब भी कोई दोस्त या क्लासमेट नया रोटोमैक पेन लेकर आता तो सीना चौड़ा कर दिखाते हुए सलमान खान वाला पोज देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Rotomac these Five pens Images works to refresh your Childhood memories
DEMO
रेनॉल्ड्स
यह पेन भी एक समय इतना खास बना की स्कूल के एग्जाम देने के लिए इसे ही लेकर जाते थे। बेधड़क चलते जाने वाला पेन समझकर इसे खूब यूज किया। सबसे खास बात यह थी कि इसका विज्ञापन दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया था। इसलिए यह सचिन की तरह इंडिया फेवरेट पेन बन गया। पेन के प्रति दीवानगी ऐसी आई कि स्कूल के बच्चे उसे चूमते हुए  इस्तेमाल किया करता था। 
विज्ञापन
Not only Rotomac these Five pens Images works to refresh your Childhood memories
DEMO
ग्रिप वाला पेन
पहले की सिंपल और एक ही जैसे दिखने वाले पेन की लीगेसी को तोड़ने वाले पेन भी मार्केट में आए। जी हां, हम बात कर रहे हैं ग्रिप वाले पेन की जो अपने समय में टॉप ट्रेंड बने। इनकी बनावट खास ऐसे तैयार की गई थी कि लिखते-लिखते किसी के हाथ दर्द न करें। इसके लिए पेन पर एक रबड़ की ग्रिप चढ़ी होती थी। ग्रिप पेन में सबसे ज्यादा फेमस होने वाला पेन यूं तो 'एड जेल' रहा लेकिन इसके बाद मोनटेक्स हाइग्रिप, सेलो ग्रिपर जैसे तमाम पेन मार्केट में आएं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed