फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल जाना चाहता है पाकिस्तान का 'सलमान खान', वीडियो हो रहा वायरल, कह रहा ये बड़ी बात

Fri, 06 Apr 2018 10:07 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Pakistani fan over acting video viral after found guilty in black buck poaching case
pakistani salman khan
सोशल मीडिया पर सलमान खान के एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। बता दें यह हू-ब-हू सलमान खान जैसा ही दिखता है। वीडियो में नजर आ रहा यह शख्स बार-बार एक ही बात कह रहा है कि मुझे भी जेल में बंद करो। मैं भी सलमान खान की तरह जेल में रहना चाहता हूं। मुझसे उनका दर्द देखा नहीं जाता। मैं भी उनकी तरह दर्द सहूंगा। इन बातों को वह बार-बार दोहराता है और फिर जेल की सलाखों को पकड़कर अचानक उस पर अपना सिर पटखने लगता है। दबंग खान के इस फैन ने कहा कि मैं भी उन कठिनाइयों से गुजरना चाहता हूं जिससे सलमान भाई को गुजरना पड़ेगा। इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है।



 
Salman Khan Pakistani fan over acting video viral after found guilty in black buck poaching case
pakistani salman khan with real salman khan
गौरतलब हो काला हिरण शिकार मामले में गुरुवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जोधपुर की चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 5 साल कैद और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी समय पर सलमान के पाकिस्तानी फैन का यह वीडियो वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि सलमान के पाकिस्तानी फैन का यह वीडियो कई साल पुराना है। 
Salman Khan Pakistani fan over acting video viral after found guilty in black buck poaching case
pakistani salman khan
यह वीडियो उस वक्त सामने आया था जब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मुंबई की सेशन कोर्ट ने हिट एंड रन केस में पांच साल की सजा सुनाई थी। उस खबर से हिंदुस्तान ही नहीं पाकिस्तान में भी उनके फैन्स को गहरा सदमा पहुंचा था। आलम अब भी कुछ वैसा कायम है। सोशल मीडियो पर सलमान खान के समर्थन में उनके फैंस एकसाथ तमाम एक्टिविटी करने में जुट गए है। जो जैसे उन्हें समर्थन करना चाहे वैसे कर रहा है। उनके समर्थन में लोग मैसेज, वीडियो, ट्वीट यहां तक की मीम्स भी बना रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Pakistani fan over acting video viral after found guilty in black buck poaching case
pakistani salman khan
लेकिन इन सबके बीच सबसे खास सलमान खान का पाकिस्तान फैन बताया जा रहा है। वह इसलिए क्योंकि यह वीडियो लोगों ने ज्यादा से ज्यादा शेयर किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहा सलमान खान का हमशक्ल पाकिस्तान में हाजीपुरा के पुलिस स्टेशन पहुंच गया और कहने लगा कि उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह क्लिप पाकिस्तानी चैनल समा टीवी के एक इंटरव्यू का है। वीडियो में समा टीवी का रिपोर्टर भी नजर आता है जो सलमान के फैन से बात करता है। सलमान खान की सजा के बारे में सुनकर वह इतना दुखी हो गया कि हाजीपुर के पुलिस स्टेशन पहुंच गया और कहने लगा कि मुझे भी गिरफ्तार कर लो।

 
विज्ञापन
Salman Khan Pakistani fan over acting video viral after found guilty in black buck poaching case
pakistani salman khan
इस फैन ने कहा कि अगर सलमान खान जेल में जाएंगे तो मैं बाहर नहीं रह सकता, मुझे भी जेल में जाना है। पुलिस हालांकि उसे लगातार समझा रही है कि ऐसे वो किसी बेगुनाह को जेल में नहीं डाल सकते। हालांकि टीवी रिपोर्ट में इस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया।

देखें वीडियो 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed