दुनिया की अजबगजब खबरों में आज खास है चॉकलेट वाली सड़क। सोशल मीडिया पर जारी इस सड़क की तस्वीरों को देखकर दुनिया दंग रह रह गई। आलम यह है कि लोग इसकी तस्वीरें को एक-दूजे से साझा करते हुए सवाल पूछ रहे हैं कि क्या आपने पहले कभी ऐसी सड़क देखी है ? संभवत जवाब 'ना' ही होगा।
लेकिन ध्यान देनें वाली बात है कि अधिकतर लोगों को तो यह पूरा माजरा समझ में ही नहीं आया, तभी तो वे भी वहीं करने लगते हैं जो उनके साथ होता है। जी हां, ऐसी तस्वीरों को वे बिना पूरी सच्चाई जाने आगे अपने दोस्तों व संगी-साथियों में को फॉरवर्ड करते हैं और हू-ब-हू वही सवाल करते हैं जो पहले उनसे तस्वीर भेजने वाला पूछता है।
यहां आपको बताना चाहेंगे कि देखादेखी करने की यह आदत कभी-कभी घातक भी साबित हो सकती है। ऐसे में हम कई बार भ्रम फैलाने वाली चीजें भी शेयर करने लगते हैं। दरअसल, जिसे आप चॉकलेट वाली सड़क समझ रहे हैं उसकी हकीकत बिलकुल अलग है।
जी हां, इसके बारे में जानकर आपको और भी हैरानी होगी। असल में जिसे आप चॉकलेट वाली सड़क समझ रहे हैं वहां एक चॉकलेट से भरा कंटेनर उलट गया था। 'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक घटना पॉलैंड की है। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इस हादसे के बाद ट्रक में लदी तकरीबन 12 टन चॉकलेट सड़क पर फैल गई थी।चॉकलेट पिघल कर सड़क पर दूर-दूर तक फैली हुई थी। दूर तक इसकी गंध फैल गई। सड़क से गुजरने वालों को इसका रंग साफ पहचान में आ रहा था, इस करके उन्हें भ्रम हुआ कि वह चॉकलेट वाली सड़क पर चल रहे हैं, लेकिन जब आगे पहुंचे तो रास्ते में चॉकलेट का ट्रक पलटा दिखाई दिया। तब जाकर लोगों को स्थिति समझ में आई। चॉकलेट की वजह से रास्ता बंद हो चुका था। सड़क से यह चॉकलेट हटाने में कई घंटे लग गए।